लोकसभा चुनाव 2019- छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए 10 नामांकन अमान्य, 4 सीटों पर अब कुल 51 उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव 2019- छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए 10 नामांकन अमान्य, 4 सीटों पर अब कुल 51 उम्मीदवार
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2019 के पहले दो चरणों में प्रदेश के 4 लोकसभा क्षेत्रों के लिए कुल 51 प्रत्याशी के नामांकन वैध पाए गए हैं। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद दूसरे चरण के लिए कुल 10 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को अमान्य घोषित किया गया है। दूसरे चरण की तीन सीटों के लिए अब कुल 44 प्रत्याशी मैदान में होंगे। इससे पहले प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच में 7 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र को वैध पाया गया था।
ये भी पढ़ें- अर्चना उपाध्याय ने की कांग्रेस में रीएंट्री, महिला नेत्री की वजह से…
छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के पहले और दूसरे चरण के 4 लोकसभा सीटों पर कुल 51 प्रत्याशी के नामांकन पत्रों को वैध घोषित किया गया है। इसमें प्रथम चरण के बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 7 और दूसरे चरण के राजनांदगांव में 19, महासमुंद में 14 और कांकेर में 11 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं।
ये भी पढ़ें- अजय चंद्राकर ने राहुल गांधी की बधाई को बताया निंदनीय, इसे कहा कांग्…
बुधवार को दूसरे चरण की तीन लोकसभा सीटों के लिए 54 उम्मीदवारों के 98 नामांकन पत्रों की जांच के बाद 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान से बाहर हो गए हैं। इन उम्ममीदवारों में राजनांदगांव के 5, महासमुंद के 4 और कांकेर के 1 कैंडिडेट शामिल हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक प्रथम चरण के लिए प्रत्याशी अपना नाम 28 मार्च तक वापस ले सकते हैं । वहीं दूसरे चरण के लिए 29 मार्च तक नामांकन वापस लिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- बीजेपी से कांग्रेस में आए सरताज सिंह ने अपनी पार्टी पर उठाए सवाल, क…
बता दें कि प्रथम चरण के लिए 18 मार्च को अधिसूचना जारी गई थी इस चरण के लिए 11 अप्रैल को मतदान होगा वहीं दूसरे चरण के लिए 19 मार्च को अधिसूचना जारी की गई थी और 18 अप्रैल को मतदान संपन्न कराया जाएगा।

Facebook


