मप्र : दंपति और उनके तीन बच्चों के शव घर में लटके मिले, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

Ads

मप्र : दंपति और उनके तीन बच्चों के शव घर में लटके मिले, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

  •  
  • Publish Date - July 1, 2024 / 04:13 PM IST,
    Updated On - July 1, 2024 / 04:13 PM IST

अलीराजपुर/भोपाल, एक जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में सोमवार को एक दंपति और उनके तीन बच्चों के शव घर में लटके मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘सोंडवा तहसील के रावड़ी गांव में पांच लोगों की मौत की सूचना सोमवार सुबह सात बजे मिली।’’

उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए अलीराजपुर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) की अगुवाई में एक टीम गठित की गई है।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान राकेश डोडवा (27), उनकी पत्नी ललिता डोडवा (25) और उनके बच्चों लक्ष्मी (9), प्रकाश (7) और अक्षय (5) के रूप में हुई है।

भाषा

शफीक नरेश

नरेश