नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप संचालक को मारी गोली, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिया वारदात को अंजाम

नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप संचालक को मारी गोली, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिया वारदात को अंजाम

नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप संचालक को मारी गोली, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिया वारदात को अंजाम
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: January 25, 2021 5:03 pm IST

बिलासपुर: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नकाबपोश बदमाशों ने दिन दहाड़े ज्वेलरी शॉप में घुसकर संचालक को गोली मार दी। इस घटना में ज्वेलरी शॉप संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Read More: खुले आसमान की ऊंची उड़ान है ‘बेटी’, हर मां-बाप का गर्व और सम्मान है ‘बेटी’- विकास उपाध्याय

मिली जानकारी के अनुसार मामला सकरी थाना क्षेत्र का, जहां लूट की नियत से ज्वेलरी शॉप में आए चार बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप संचालक को गोली मार दी। बताया जा रहा है​ कि आरोपियों ने 4 राउंड फायरिंग की है, जिससे ज्वेलरी संचालक के बांह में गोली लगी है। बदमाशों की पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसकी मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Read More: प्रदेश में अगले तीन दिन शीतलहर रहने की संभावना, तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"