मर्चेन्ट नेवी ऑफिसर के कोरोना संक्रमित बुजुर्ग माता-पिता स्वस्थ होकर लौटे घर, IBC24 की खबर के बाद प्रशासन ने की थी मदद, जताया आभार
मर्चेन्ट नेवी ऑफिसर के कोरोना संक्रमित बुजुर्ग माता-पिता स्वस्थ होकर लौटे घर, IBC24 की खबर के बाद प्रशासन ने की थी मदद, जताया आभार
रायपुर। कोरोना संक्रमित बुजुर्ग माता-पिता के स्वस्थ होकर घर लौटने पर मर्चेन्ट नेवी ऑफिसर बेटे प्रशांत कुमार ने ट्वीट कर आभार जताया है। अपने ट्वीट में लिखा कि धन्यवाद प्रमोद दुबे सर। आम आदमी के लिए आपकी देखभाल और समर्थन प्यारा है।
Read More News: रायपुर के बाद बिलासपुर में भी नहीं बढ़ाया जाएगा लॉकडाउन, कल से रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें, आदेश जारी
मेरे पापा और मां अब स्वस्थ होकर घर आ चुके हैं। आगे लिखा कि हर शहर और राज्य को आप जैसे नेता की जरूरत है। बताते चले कि प्रशांत कुमार मर्चेन्ट नेवी में 2nd ऑफिसर हैं। वो भारतीय सेना के शीप में वर्तमान में कतर अरब कंट्री के पास हैं।
Read More News: महिला आयोग अध्यक्ष शोभा ओझा बोली- DG पुरुषोत्तम ने बेरहमी से अपनी पत्नी को पीटा, होनी चाहिए कड़ी कार्रवाई
बता दें कि आईबीसी24 ने प्रमोद दुबे द्वारा बुजुर्ग माता पिता के उपचार के लिए की गई मदद की खबर को प्रमुखता से दिखाया था। नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे ने बताया कि उनके फेसबुक पर प्रशांत कुमार की अपील पढ़ी। जिसमें माता पिता के कोरोना संक्रमित होने पर मदद की गुहार लगाई।

वहीं सभापति प्रमोद दुबे के बाद जनसंपर्क संचालक तारण सिन्हा ने भी सीएम हाउस से मेकाहारा में उनके इलाज को लेकर लगातार मदद की है। गायत्री नगर निवासी 61 वर्षीय लल्लन प्रसाद और उनकी पत्नी स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं माता पिता की मदद पर बेटे ने सभी का आभार जताया है।
Read More News: नाबालिगों को सिखाकर करवाते थे बाइक चोरी, बाइक चोर गैंग के 10 आरोपी गिरफ्तार, 17 दुपहिया वाहन बरामद

Facebook


