मंत्रीजी के उड़ गए होश, जब सब स्टेशन पहुंचते ही मिली शराब की बोतलें, कर्मचारियों को लगाई फटकार
मंत्रीजी के उड़ गए होश, जब सब स्टेशन पहुंचते ही मिली शराब की बोतलें, कर्मचारियों को लगाई फटकार
ग्वालियर: सागरताल में 33 KV सब स्टेशन पहुंचे ऊर्जा मंत्री वहां रखी शराब की खाली बोतलें देखकर भड़क गए, उन्होंने तत्काल AE रजनीश कुमार को कॉल कर कार्रवाई करने को कहा।
दरअसल जब ऊर्जा मंत्री सब स्टेशन का जायजा ले रहे थे, उसी दौरान उनके पैर से शराब की खाली बोतल टकराई। इसके बाद उन्होंने इधर उधर नजर दौड़ाई, तो ट्रांसफार्मर के आगे पीछे करीब आधा दर्जन शराब की बोतलें मिलीं, जिसके बाद कर्मचारियों को फटकार तो लगाई ही, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

Facebook


