विधायक केदारनाथ शुक्ल के समर्थन में उतरे मंत्री लखन घनघोरिया, कहा- जो महसूस किया उसे बयां किया

विधायक केदारनाथ शुक्ल के समर्थन में उतरे मंत्री लखन घनघोरिया, कहा- जो महसूस किया उसे बयां किया

विधायक केदारनाथ शुक्ल के समर्थन में उतरे मंत्री लखन घनघोरिया, कहा- जो महसूस किया उसे बयां किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: October 24, 2019 3:49 pm IST

जबलपुर: भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ल द्वारा प्रदेश राकेश सिंह पर लगाए आरोप को लेकर पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच सामाजिक न्याय मंत्री लखन घनघोरिया ने केदारनाथ शुक्ल के बयान का समर्थन किया किया है। लखन घनघोरिया ने कहा है कि केदारनाथ वहीं बोल रहे हैं जो वे महसूस कर रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस बारे में विचार करना चाहिए।

Read More: यात्रीगण ध्यान दें, सप्ताह में दो दिन देरी से रवाना होंगी ये ट्रेनें

मंत्री घनघोरिया ने आगे कहा कि हालांकि यह बीजेपी का अंदरूनी मामला है, लेकिन संगठन को इस बारे में आत्मअवलोकन करना चाहिए। पूरे देश से आए चुनाव परिणामों से बीजेपी नेतृत्व को सबक लेना चाहिए।

Read More: चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम शुक्रवार को विधानसभा में लेंगे शपथ

गौरतलब है कि झाबुआ उप चुनाव में मिली हार के बाद सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ल ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को लेकर बड़ा दिया था। उन्होंने कहा था कि राकेश सिंह सही तरीके से प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं। वे प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहने के लायक नहीं हैं, उनके कारण ही मध्यप्रदेश में भाजपा चौपट हो रही है। उन्होंने प्रबंधन से मांग करते हुए कहा कि राकेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया जाना चाहिए। मेरे पास बहुत सारे ऐसे कारण हैं जो राकेश सिंह को हटाने के लिए काफी है। उचित समय आने पर फोरम के सामने बात रखूंगा।

Read More: रमन सिंह पर कांग्रेस का तंज, कहा- सीताफल विशेषज्ञ हैं डॉ साहब, हवा में महसूस कर लेते हैं खुशबू

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/IFmKlxNf5Es” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"