मंत्री शिव डहरिया का विवादित बयान, बलरामपुर में आदिवासी नाबालिग से हुई रेप की घटना को बताया छोटी, देखिए

मंत्री शिव डहरिया का विवादित बयान, बलरामपुर में आदिवासी नाबालिग से हुई रेप की घटना को बताया छोटी, देखिए

मंत्री शिव डहरिया का विवादित बयान, बलरामपुर में आदिवासी नाबालिग से हुई रेप की घटना को बताया छोटी, देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: October 3, 2020 11:39 am IST

रायपुर: प्रदेश के बलरामपुर में आदिवासी नाबालिग से रेप के मामले को लेकर मंत्री शिव डहरिया ने विवादित बयान दिया है। मंत्री डहरिया ने हाथरस में हुई घटना की तुलना करते हुए छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में हुई दुष्कर्म की घटना को छोटी बताया है। बता दें कि मंत्री डहरिया ने यह बात मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है।

Read More: राहुल-प्रियंका गांधी को मिली पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति, हाथरस के लिए हुए रवाना

दरअसल शनिवार को मंत्री शिव डहरिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि हाथरस की घटना को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ट्वीट क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इतनी बड़ी घटना को लेकर क्यों चुप्पी साध ली है और बलरामपुर में हुई छोटी सी घटना को लेकर वे लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

Read More: पूर्व CM कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर बोला हमला, कहा- किसानों की आत्महत्याओं में नंबर 1 है मध्यप्रदेश

वहीं मंत्री शिव डहरिया के विवादित बयान पर भाजपा नेता श्रीचंद सुंदरानी ने कहा है कि ऐसे मामले में राजनीतिक करना गलत है। लेकिन किसी भी घटना को छोटी कहना शर्मनाक है।

Read More: पीएम मोदी ने कहा, स्वार्थ की राजनीति करने वाले ही कर रहे कृषि सुधारों का विरोध,ये कानून बिचौलियों-दलालों के तंत्र पर प्रहार

बता दें कि बलरामपुर में बीते दिनों एक आदिवासी नाबालिग का किडनैप कर उसे बेहोशी की गोलियां खिलाकर उसके साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। बताया गया कि किशोरी द्वारा प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके परिजनों से रैप की पुष्टि के लिए मेडिकल जांच की अनुमति मांगी गई, लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया। आरोपियों के चंगुल से किशोरी 35 घंटे बाद छूटकर रात में किसी तरह घर पहुंची थी। मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

Read More: आम जनता को बड़ी राहत, 6 महीन के लिए माफ होगा दो करोड़ तक के कर्ज के ब्याज पर ब्याज, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया जवाब


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"