विधायक धर्मजीत सिंह ने उठाया प्लास्टिक बैन का मुद्दा, सीएम भूपेश बघेल बोले- आदिवासियों से बनवा रहे दोना-पत्तल

विधायक धर्मजीत सिंह ने उठाया प्लास्टिक बैन का मुद्दा, सीएम भूपेश बघेल बोले- आदिवासियों से बनवा रहे दोना-पत्तल

विधायक धर्मजीत सिंह ने उठाया प्लास्टिक बैन का मुद्दा, सीएम भूपेश बघेल बोले- आदिवासियों से बनवा रहे दोना-पत्तल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: December 2, 2019 6:19 am IST

रायपुर: विधानसभा के शीतकालीन सत्र का छठवां दिन हंगामे भरा रहा। प्रश्नकाल के शुरूआती दौर में ही रमन सिंह और भूपेश बघेल के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इसी क्रम में जनता कांग्रेस धर्मजीत सिंह ने सदन में प्लास्टिक बैन का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि सरकार ने प्लास्टिक के निर्माण और पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया हैं कि नहीं। स्पष्ट नहीं है प्रतिबंध लगाया गया है या नहीं? मुम्बई-सूरत से प्लास्टिक और पॉलीथिन आ रहा उसे रोका जाए?

Read More: बैंक एजेंट को निर्वस्त्र कर घुमाया, 4 साल की बच्ची के साथ कर रहा था रेप की कोशिश

जवाब में सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि प्लास्टिक कैसे बन्द हो इस पर भी चिंता कर रहे हैं। मिट्टी और गोबर का गमला बनाया जा रहा है। आदिवासियों से पत्तों और बांस के दोना पत्तल बनाए जा रहे हैं। बाहर से प्लास्टिक न आए इसकी कोशिश की जा रही है। मंत्री रविन्द्र चौबे द्वारा इसके लिए अधिनियम बनाने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, अध्यक्ष महंत ने सरकार को सिंगल यूज प्लास्टिक की फैक्ट्री लगाने की सलाह दी है।

Read More: सदन में सीएम भूपेश बघेल और पूर्व सीएम रमन सिंह के बीच हुई तीखी नोकझोंक, स्पीकर को करनी पड़ी टिप्पणी

सदन में मौजूद विधायक केशव चंद्रा ने ग्रामीण समुद्र जल प्रदाय येजना का मामला उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि कोरबा में छिन्दई नाला के लिए कितनी राशि की मद स्वीकृत की गई है? उन्होंने छिन्दई नाला के लिए खर्च की गई राशि का ब्यौरा मांगा है।

Read More: रमन के प्रश्न पर भूपेश का जवाबी तंज, कहा- सीएम मैडम कौन है लोग जानना चाहत थे, आज तक नहीं मिला जवाब

जवाब में मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया ने यह 2008 की योजना है जो 10 करोड़ 86 लाख की योजना थी। उस दौरान के अधिकारियों की जानकारी ली जा रही है। जिस कार्य के लिए कार्य स्वीकृत किया गया था वह कार्य नहीं हुआ है। इसके बाद आसंदी ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि मामले की जांच कर विस्तृत जानकारी निकली जाए। जो दोषी अधिकारी हैं उन्हें निलंबित किया जाए।

Read More: 6 वर्षीय बच्ची की खंडहर में मिली लाश, दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"