विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी पर लगाया आरोप, कहा- बीजेपी कर रही लोकतंत्र की हत्या

विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी पर लगाया आरोप, कहा- बीजेपी कर रही लोकतंत्र की हत्या

विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी पर लगाया आरोप, कहा- बीजेपी कर रही लोकतंत्र की हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: March 17, 2020 9:48 am IST

भोपाल। बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है। वहीं सीएम कमलनाथ के कामों की तारीफ करते हुए मध्य प्रदेश में सरकार बने रहने का दावा किया है।

Read More News: नोएडा में 2 मरीजों में कोरोना की पुष्टि, उत्तर प्रदेश में बढ़कर 15 हुई संख्या

बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा कर रहा हूं, मैहर को जिला बनाने की मांग है। आगे कहा कि मेरी राजनीति मैहर की जनता और मां शारदा के आशीर्वाद से चलती है, क्षेत्र के लिए विधायकी भी छोड़ चुका हूं।

Read More News: लोक निर्माण विभाग के 12 अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के कामों की तारीफ करतें हुए कहा कि अच्छा काम कर रहे हैं। पहले लाखों रुपए के बिल आते थे अब आ रहे हैं ₹100 के बिल। वर्तमान परिदृश्य में राजनीति में सिद्धांत कहीं नहीं। वहीं मुख्यमंत्री निवास में अजय सिंह के साथ बैठक को लेकर नारायण त्रिपाठी ने कहा कि अजय सिंह से मेरी बात नहीं हुई पर राजनीति में कोई दुश्मन नहीं होता है।

Read More News: कमलनाथ सरकार ने 18 मार्च को बुलाई कैबिनेट बैठक, राज्यसभा की दूसरी स…


लेखक के बारे में