विधायक विकास उपाध्याय छठ पूजा के अवसर पर व्रत रखने वाली माताओं के पूजा में हुए शामिल

विधायक विकास उपाध्याय छठ पूजा के अवसर पर व्रत रखने वाली माताओं के पूजा में हुए शामिल

विधायक विकास उपाध्याय छठ पूजा के अवसर पर व्रत रखने वाली माताओं के पूजा में हुए शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: November 20, 2020 2:59 pm IST

रायपुर: पूरे देश में आज छठ पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक विकास उपाध्याय विश्व प्रसिद्ध सूर्य देव की आराधना और संतान के सुखी जीवन की कामना के लिए समर्पित छठ पूजा के अवसर पर पूरे पश्चिम विधानसभा में आयोजित विभिन्न घाटों में पहुंच कर व्रत रखने वाली माताओं के पूजा में सम्मिलित हुए।

Read More: प्रदेश में 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे प्रायमरी और मीडिल स्कूल, राजधानी सहित इन शहरों में रात 10 बजे तक ही खुलेगी दुकानें

विधायक विकास उपाध्याय छठ पूजा के अवसर पर आज पूरे राज्य में हर वर्ष की तरह शासकीय अवकाश घोषित किए जाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हृदय से धन्यवाद दिया है। विकास उपाध्याय अपने विधानसभा क्षेत्र में पूरी श्रद्धा व धूमधाम से छठ पूजा मनाये जाने लगातार चिन्हित तालाबों के घाट का निरीक्षण कर साफ सफाई व उचित व्यवस्था को लेकर अपने समर्थकों के साथ पिछले कई दिनों से लगे हुए थे।आज का​र्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का आयोजन पूरे विधानसभा क्षेत्र में किया गया।

Read More: भांजी ने राजा योगेश्वर राज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- पहले मारपीट की फिर धक्के देकर निकाल दिया महल से

विधायक विकास उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को धन्यवाद दिया कि वे कोरोना के बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन कर आज के कार्यक्रम को सम्पन्न किये। विकास उपाध्याय कल छठ पूजा का सूर्योदय अर्घ्य तथा पारण के कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे, जो कल सूर्योदय सुबह 06:49 बजे तथा सूर्योस्त शाम को 05:25 बजे होगा।

Read More: जैसे मौत के बाद कोई कब्र से वापस नहीं लौट सकता, वैसे ही धारा 370 दफन कर दिया गया है, नहीं लौटेगा वापस: भाजपा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"