MLA विकास उपाध्याय ने कांग्रेस प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल के गृह ग्राम पहुंचकर उनकी दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

MLA विकास उपाध्याय ने कांग्रेस प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल के गृह ग्राम पहुंचकर उनकी दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

MLA विकास उपाध्याय ने कांग्रेस प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल के गृह ग्राम पहुंचकर उनकी दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: November 19, 2020 3:23 pm IST

केरल: छत्तीसगढ़ से कांग्रेस विधायक व शासन में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय आज केरल में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल के पैतृक गांव पहुंचकर उनकी माताजी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके छाया चित्र में माल्यार्पण कर श्रधांजलि दी। ऐसे समय पर छत्तीसगढ़ से विधायक विकास उपाध्याय एकलौते नेता हैं, जो वेणुगोपाल के पैतृक गांव पहुंच कर उनके दुख की इस घड़ी में मुलाकात की और घंटो समय साथ बिताया।

Read More: बदले गए राजधानी रायपुर के चार थाना प्रभारी, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

ज्ञात हो कि केसी वेणुगोपाल कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं में गांधी परिवार के काफी करीबी व विश्वस्त नेताओं में सुमार हैं। इसके पहले कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी खुद उनके गांव पहुंच कर वेणुगोपाल जी से मुलाकात की थी। इसके बाद अन्य नेताओं में रणदीप सूरजेवाला,राजीव सातव सहित कई बड़े नेता भी उनके गांव पहुँच कर वेणुगोपाल जी से मुलाकात कर चुके हैं और दुख की इस घड़ी में उनका ढांढस बंधाया है।

Read More: बिना मंजूरी दिए केन्द्र को फाइलें भेज रही हैं बेदी, इससे विकास बाधित हो रहा है : मुख्यमंत्री

आज शाम जब उनके निवास पर विकास उपाध्याय केसी वेणुगोपाल से मिले तो चर्चा के बीच उन्होंने विकास उपाध्याय की सक्रियता का जिक्र करना नहीं भूले और कहा विकास उपाध्याय की सक्रियता की जानकारी उनको रहती है। वे ये भी नहीं भूले थे कि मध्यप्रदेश के मुरैना में दो सीट जहां कांग्रेस जीती है विकास उपाध्याय को वहां का प्रभारी बनाया गया था।

Read More: भाजपा राज में महिला होना ही सबसे बड़ा अपराध बन गया है : अखिलेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"