INDIA Bloc Meeting Decisions: मोदी सरकार के खिलाफ ‘पांच फैसले’.. INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल हुए 25 विपक्षी दल के नेता, लिए गए ये बड़े निर्णय, आप भी पढ़ें..

INDIA bloc meeting Five Key decisions: INDIA गठबंधन बैठक में पांच अहम फैसले, 2029 चुनाव और जनहित मुद्दों पर रणनीति तय।

INDIA Bloc Meeting Decisions: मोदी सरकार के खिलाफ ‘पांच फैसले’.. INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल हुए 25 विपक्षी दल के नेता, लिए गए ये बड़े निर्णय, आप भी पढ़ें..

INDIA bloc Today meeting Five Key decisions || Image- IBC24 News File

Modified Date: June 8, 2026 / 05:41 pm IST
Published Date: June 8, 2026 5:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • INDIA गठबंधन ने सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने का फैसला किया।
  • NEET और CBSE मुद्दे पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
  • अगली INDIA गठबंधन बैठक अगस्त में हैदराबाद में होगी।

नई दिल्ली: विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की अहम बैठक में कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। (INDIA bloc meeting Five Key decisions) बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मौजूद रहे। वहीं, उद्धव ठाकरे ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

2029 में बदलाव लाने का संकल्प

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी INDIA गठबंधन की प्रतिबद्ध सदस्य है और गठबंधन को और मजबूत बनाने के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल देश के सामने मौजूद गंभीर चुनौतियों के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे और 2029 में सार्थक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे।

संविधान और लोकतंत्र को लेकर केंद्र पर निशाना

बैठक की शुरुआत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में विपक्षी दलों ने एकजुट होकर परिसीमन (डिलिमिटेशन) से जुड़े विधेयकों का विरोध किया था और सरकार को चुनौती दी थी। खड़गे ने कहा कि अब उसी एकता को और मजबूत करने की जरूरत है ताकि राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर सरकार का मुकाबला किया जा सके। (INDIA bloc meeting Five Key decisions) उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान पर लगातार हमला हो रहा है और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को डराने और परेशान करने के लिए किया जा रहा है। साथ ही गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव किए जाने का भी आरोप लगाया।

सामूहिक रूप से तय होगी आगे की रणनीति

खड़गे ने कहा कि देश में निवेश की रफ्तार जरूरत के मुताबिक नहीं है, जिससे रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने परीक्षा प्रणाली की कथित अव्यवस्था का भी मुद्दा उठाया और कहा कि इससे लाखों युवाओं की उम्मीदों को झटका लगा है। बैठक के एजेंडे पर पूछे गए सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन के सभी दल मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को प्राथमिकता बताया।

किन 5 फैसलों पर बनी सहमति?

बैठक के अंत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कांफ्रेस करते हुए बताया कि, आज की बैठक में सभी 25 विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज करने का फैसला लिया है।

  • 01: INDIA गठबंधन ने चुनावी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और चुनावों की निष्पक्षता को लेकर चिंता जताई है। (INDIA bloc meeting Five Key decisions)  गठबंधन ने इन मुद्दों पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को पत्र लिखने का फैसला किया है।
  • 02: गठबंधन ने शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफे की भी मांग की। विपक्ष का आरोप है कि NEET और CBSE परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं के कारण लाखों छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
  • 03: INDIA गठबंधन ने केंद्र सरकार से बेरोजगारी, महंगाई, कृषि संकट और अन्य जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है।
  • 04: बैठक में यह भी तय किया गया कि INDIA गठबंधन के दल हर दो महीने में बैठक करेंगे। अगली बैठक अगस्त में हैदराबाद में आयोजित की जाएगी।
  • 05: इसके अलावा, मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों के बीच संसदीय समन्वय की जिम्मेदारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में जारी रहेगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

मुझे तो यह भी नहीं पता एलआईसी का दफ्तर कहां है, खुदरा शेयरधारकों को लाभ ही होगा: राजेश एक्सपोर्ट्स

विधान परिषद चुनाव: पवन सिंह, निशांत कुमार समेत राजग के नौ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

बिहार में सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन तीर्थयात्रियों की मौत पर नायडू ने शोक जताया

निशानेबाजी चयन ट्रायल: महिला 25मीटर पिस्टल में राही शीर्ष, मनु दूसरे पायदान पर

फिलीपीन में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया; 19 लोगों की मौत, सुनामी की लहरें उठीं


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown