West Bengal IPS Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बदले गए कई जिलों के एसपी, एक साथ 151 IPS अफसर इधर से उधर
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बदले गए कई जिलों के एसपी, West Bengal IPS transfer: SP of several districts replaced
कोलकाता: West Bengal IPS Transfer: पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को राज्यभर में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (डब्ल्यूबीपीएस) के 179 अधिकारियों का तबादला किया। इनमें कोलकाता पुलिस आयुक्तालय के अधिकारी भी शामिल हैं। भाजपा के सत्ता में आने के बाद यह इस तरह की सबसे बड़ी कवायद है। एक अधिसूचना के अनुसार, जिन 179 अधिकारियों का तबादला किया गया उनमें से 151 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं, जबकि बाकी पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (डब्ल्यूबीपीएस) के अधिकारी हैं।
West Bengal IPS Transfer: अधिसूचना के अनुसार, राजेश कुमार यादव और गौरव शर्मा को राज्य विशेष कार्य बल (एसटीएफ) में पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया गया है, जबकि बिधाननगर के पूर्व पुलिस आयुक्त मुरलीधर शर्मा को खुफिया शाखा में पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के पद पर तैनात किया गया है। कुणाल अग्रवाल को कोलकाता पुलिस में अपराध शाखा का नया अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है, जबकि मुकेश को कोलकाता सशस्त्र पुलिस का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया गया है। राज्य के गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि सैयद वकार रजा उत्तर बंगाल के सबसे बड़े शहर सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त का पदभार संभालेंगे, जबकि जॉय बिस्वास को राज्य में रेलवे का पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) बनाया गया है। सूर्य प्रताप यादव को कोलकाता पुलिस आयुक्तालय में यातायात का संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है, जबकि सौम्या रॉय राज्य पुलिस की प्रवर्तन शाखा की वरिष्ठ अधीक्षक होंगी।
पुलिस उपायुक्त स्तर में नई नियुक्तियां
अधिसूचना के अनुसार, कोलकाता पुलिस में पुलिस उपायुक्त स्तर की कई नियुक्तियां की गई हैं। इशानी पॉल को दक्षिण-पश्चिम संभाग की पुलिस उपायुक्त, सायक दास को उत्तर संभाग का पुलिस उपायुक्त, प्रवीण प्रकाश को मध्य संभाग का पुलिस उपायुक्त, शिबा प्रसाद पात्रा को भांगर संभाग का पुलिस उपायुक्त, के यू गणपत को दक्षिण उपनगरीय संभाग का पुलिस उपायुक्त, वाई एस जगन्नाथराव को जासूसी विभाग का पुलिस उपायुक्त और सुबिमल पॉल को पूर्वी उपनगरीय संभाग का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। अधिसूचना में कहा गया कि चंद्रशेखर बर्धम डायमंड हार्बर जिले के पुलिस अधीक्षक होंगे, जबकि के सनी राज को पुरुलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
In a major administrative overhaul, the West Bengal government has ordered a large-scale reshuffle in the state police force, transferring and reassigning 179 police officers across various ranks and postings pic.twitter.com/S4LBniF5C1
— IANS (@ians_india) June 8, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
- Daisy Shah DGP Kashmir Movie : सलमान खान की यह हीरोइन बनने जा रही हैं IPS अधिकारी! मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस का दिखेगा दमदार अवतार
- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Worldwide Collection: वरूण धवन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ दिया झंडा, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने रचा इतिहास, जानें आखिर कितना कमाया इसने?
- Amarnath Yatra 2026 News: तीर्थयात्रियों के लिए की जाएगी पूरी व्यवस्था, किसी को भी हो करना होगा परेशानि का सामना, अमरनाथ यात्रा को लेकर मुख्य सचिव ने दिए ये अहम निर्देश
- TCS Share Price: विदेश में TATA का बड़ा धमाका! कंपनी के हाथ लगी मल्टीमिलियन-यूरो की मेगा डील, अब AI टेक्नोलॉजी से दुनिया को दिखाएगा भारत दम
- Indian Embassy Advisory: ‘जल्दी बाहर निकल जाएं’, भारतीय नागरिकों के लिए अचानक जारी हुई एडवाइजरी, बढ़ते तनाव के बाद भारतीय दूतावास ने की देश छोड़ने की अपील

Facebook


