Samvida Karmchari Salary Hike: लाखों संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने वेतन में की इतनी बढ़ोतरी, इस दिन से होगा लागू
लाखों संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने वेतन में की इतनी बढ़ोतरी, Samvida Karmchari Salary Hike in Madhya Pradesh
Samvida Karmchari Salary Hike. Image Source- IBC24
भोपाल। Samvida Karmchari Salary Hike मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के करीब एक लाख संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके पारिश्रमिक में वार्षिक वृद्धि का आदेश जारी किया है। वित्त विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार संविदा कर्मचारियों के वेतन में 4.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी, जिसका लाभ 1 अप्रैल 2026 से मिलेगा।
Samvida Karmchari Salary Hike वित्त विभाग ने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आधार पर संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि के आदेश जारी किए हैं। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों के मानदेय में 4.46 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि लागू होगी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में 3.87 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। इस बार की बढ़ोतरी पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है, जिससे प्रदेशभर में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा।
सरकार के इस फैसले से विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के मासिक वेतन में बढ़ोतरी होगी। वित्त विभाग के आदेश के बाद संबंधित विभागों को संशोधित दरों के अनुसार भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Daisy Shah DGP Kashmir Movie : सलमान खान की यह हीरोइन बनने जा रही हैं IPS अधिकारी! मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस का दिखेगा दमदार अवतार
- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Worldwide Collection: वरूण धवन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ दिया झंडा, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने रचा इतिहास, जानें आखिर कितना कमाया इसने?
- Amarnath Yatra 2026 News: तीर्थयात्रियों के लिए की जाएगी पूरी व्यवस्था, किसी को भी हो करना होगा परेशानि का सामना, अमरनाथ यात्रा को लेकर मुख्य सचिव ने दिए ये अहम निर्देश
- TCS Share Price: विदेश में TATA का बड़ा धमाका! कंपनी के हाथ लगी मल्टीमिलियन-यूरो की मेगा डील, अब AI टेक्नोलॉजी से दुनिया को दिखाएगा भारत दम
- Indian Embassy Advisory: ‘जल्दी बाहर निकल जाएं’, भारतीय नागरिकों के लिए अचानक जारी हुई एडवाइजरी, बढ़ते तनाव के बाद भारतीय दूतावास ने की देश छोड़ने की अपील

Facebook


