UP Mahoba News: पिकनिक की मस्ती बदली मातम में, देखते ही देखते चले गई दो भाइयों की जान, जानें किस वजह से परिवार में पसर गया मातम
UP Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में पिकनिक मनाने गए एक शिक्षक और उसके छोटे भाई की धसान नदी में डूबने से मौत हो गई।
UP Mahoba News/Image Source: IBC24 File Photo
- उत्तर प्रदेश के महोबा एक साथ हुई दो सगे भाइयों की हुई मौत।
- दोनों भाइयों की मौत डूबने से हुई है।
- दोनों भाई अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए थे।
महोबा से रविंद्र मिश्रा की रिपोर्ट…
UP Mahoba News: महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां पिकनिक मनाने गए एक परिवार पर खुशियों के बीच मातम टूट पड़ा। धसान नदी में डूबने से एक शिक्षक और उसके छोटे भाई की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छोटा भाई अपने बड़े भाई और भतीजे को बचाने के लिए नदी में कूदा था, लेकिन दोनों भाई काल के गाल में समा गए।
क्या है पूरा मामला?
मामला महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित झारखंड धाम का है यहां धसान नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान महोबा में तैनात शिक्षक जितेंद्र उम्र- 32 वर्ष और उसके छोटे भाई राजा के रूप में हुई है। राजकुमार उर्फ राजा उम्र 31 वर्ष अपने गृह जनपद फतेहपुर से पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने महोबा आया था। (UP Mahoba News) परीक्षा के बाद दोनों भाई परिवार के साथ झारखंड धाम घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान नदी में नहाते समय जितेंद्र और उसका बेटा गहरे पानी में जाने लगे। दोनों को डूबता देख छोटा भाई राजा उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बचाव के प्रयास में राजा भी पानी के तेज बहाव और गहराई में फंस गया। स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई, जबकि बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
इलाके में मातम का माहौल
UP Mahoba News: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। (UP Mahoba News) खुशियों और पारिवारिक पिकनिक का यह दिन कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। पनवाड़ी थाना क्षेत्र के झारखंड धाम स्थित धसान नदी में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
इन्हे भी पढ़ें-
- WTC Points Table 2026: अफगानिस्तान पर एकतरफा जीत के बावजूद नहीं हुआ WTC के प्वाइंट्स टेबल में कोई बदलाव.. जानें टीम इंडिया को आखिर क्यों नहीं मिला कोई फायदा..
- RailTel Share Price: इस नवरत्न कंपनी की खुली किस्मत, यूपी पुलिस के बाद हरियाणा ने भी दे दिया करोड़ों का ऑर्डर! अब निवेशक होंगे मालामाल!
- West Bengal CBI News: अब मामलों की सीधे जांच कर सकती है CBI! भाजपा सरकार ने केंद्रीय एजेंसी को दी छूट, अधिसूचना जारी

Facebook


