डी पुरंदेश्वरी के बयान पर विकास उपाध्याय का पलटवार, कहा- खुद होम वर्क करके आएं, CG के BJP नेताओं के भरोसे न मांगें हिसाब

डी पुरंदेश्वरी के बयान पर विकास उपाध्याय का पलटवार, कहा- खुद होम वर्क करके आएं, CG के BJP नेताओं के भरोसे न मांगें हिसाब

डी पुरंदेश्वरी के बयान पर विकास उपाध्याय का पलटवार, कहा- खुद होम वर्क करके आएं, CG के BJP नेताओं के भरोसे न मांगें हिसाब
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: January 3, 2021 5:02 pm IST

रायपुर: विधायक विकास उपाध्याय ने प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बयान पर करारा पलटवार किया है। विकास उपाध्याय ने कहा है कि पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ BJP नेताओं के भरोसे हिसाब न मांगे। डी पुरंदेश्वरी खुद पहले होम वर्क कर आएं, केंद्र राशि दे ही नहीं रही तो हिसाब किसका दें। उन्होंने आगे कहा कि पहले आप ये बताएं कि सिंघू बॉर्डर पर जिन किसानों की मौत हुई है उनका हिसाब कौन देगा। पुरंदेश्वरी जी बताएं क्या भाजपा किसानों की मौत का हिसाब देगी?

Read More: राहुल गांधी ने चंपराण सत्यागह से की किसान आंदोलन की तुलना, कहा- तब अंग्रेज ‘कम्पनी बहादुर’ था, अब मोदी-मित्र ‘कम्पनी बहादुर’

इससे पहले प्रदेश भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि केंद्र ने किस चीज का 9 हजार करोड़ दिया, और कब दिया पहले ये बताएं। उन्होंने कहा कि डी पुरंदेश्वरी हवा में बात कर रही हैं। रमन सिंह जो पढ़ा रहे हैं वो वही बोल रही हैं।

Read More: पत्नी ने पति को होटल के कमरे में दो युवतियों के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा, फिर जमकर हुई धुनाई

उन्होंने आगे कहा है कि पुरंदेश्वरी दूसरे की भाषा ना बोलें। किसानों से बदला लेना चाहते हैं, इसलिए बार-बार भ्रम फैला रहे हैं। रमन सिंह बरगलाने का काम कर रहे हैं। भारत सरकार इसी आधार पर रोक लगा रही है। उन्होंने आगे कहा है कि डी पुरंदेश्वरी ये बताएं कि दिल से कांग्रेसी हैं कि भाजपाई हैं। पहले कांग्रेसी सांसद थी, अच्छी बात है भाजपा में गई हैं। भाजपा का भी कांग्रेसी करण हो जाएगा।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 14 कोरोना मरीजों की मौत, 714 नए संक्रमितों की पुष्टि

गौरतलब है कि डी पुरंदेश्वरी ने  धान खरीदी और किसानों के मुद्दों पर राज्य सरकार पर हमला कर कहा था कि राज्य सरकार किसानों के हित में काम नहीं कर रही है। 28 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदी का ऑर्डर दिया था। लेकिन अब तक सरकार इसकी आपूर्ति नहीं कर पाई।

Read More: पीएम मोदी ने सौरव गांगुली से फोन पर बात कर जाना हाल, की जल्द स्वस्थ होने की कामना

भाजपा प्रभारी ने प्रदेश सरकार से पूछा था कि केंद्र सरकार की ओर से मिले 9000 करोड़ का हिसाब किताब कहां है? उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली जाने से पहले इसका हिसाब बताएं। उन्होंने बारदाने की जिम्मेदारी को पूरी तरह राज्य सरकार का बताया। सरकार धान खरीदी में किसानों के साथ अन्याय कर रही है। धान खरीदी केंद्र पर प्रति बोरा 8 से 10 किलो वजन कम किया जा रहा है। पुरंदेश्वरी ने मांग की है कि प्रदेश सरकार प्रति एकड़ 25 क्विंटल धान खरीदे।

Read More: केंद्र ने किस चीज का 9000 करोड़ दिया, और कब दिया, पहले ये बताएं.. डी पुरंदेश्वरी के बयान पर सीएम बघेल का पलटवार 

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"