मॉडलिंग कर रही पत्नी के काटे हाथ-पैर, फरसा लहराते हुए शख्स ने दी धमकी, कहा- कोई आया तो उड़ा दूंगा गर्दन…
मॉडलिंग कर रही पत्नी के काटे हाथ-पैर, फरसा लहराते हुए शख्स ने दी धमकी, कहा- कोई आया तो उड़ा दूंगा गर्दन...
भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में देर रात एक शख्स ने जमकर दहशत मचाई। पहले तो उसने फरसे से अपनी पत्नी के हाथ पैर काटकर डस्टबिन में डाल दिया और फिर फरसा लहराते हुए घर से बाहर आ गया। फरसा लहराते हुए वो लोगों को धमकी भी दे रहा था कि कोई पास आया तो गर्दन उड़ा दूंगा।
Read More News: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: अपने दूसरे मैच में हारी इंडिया लेजेंड्स, रोमाचक मुकाबले में इंग्लैंड लेजेंड्स ने 6 रन से हराया
गनीमत रही कि सूचना के तत्काल बाद मौके पर पहुंचे आरक्षक राहुल सिकरवार और शैलेंद्र ने किसी तरह आरोपी पति को बातों में उलझाया और गिरफ्त में आते ही उसे लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक दंपत्ति मूलत सिवनी मालवा के रहने वाले है, यहां थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर में किराए से रह रहे हैं।
Read More News: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: इंडिया बनाम इंग्लैंड लेजेंड्स के बीच मैच देखने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दर्शकों के साथ बैठकर
आरोपी पति प्रीतम सिसोदिया को पत्नी संगीता के चरित्र को लेकर संदेह था। पत्नी मॉडलिंग के नाम पर इंदौर जाती थी औऱ 15 से 20 दिन बाद लौटती थी। कुछ दिनों पहले आरोपी पति प्रीतम सिसौदिया को पता चला की उसकी पत्नी तलाक ले रही है और किसी बादल नाम की युवक से 2 दिन बाद प्रेम विवाह करने वाली है। यह भनक लगने के बाद प्रीतम सिंह गुस्से में फरसा लेकर घर पहुंचा और सात साल के बेटे के बाहर जाते ही पत्नी पर फरसे से हमला कर दिया।
Read More News:विधानसभा के बजट सत्र का समय पूर्व समापन,पक्ष-विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप जारी, सदन में कौन हारा? कौन जीता?
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/GHbJ1tE2yuE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


