कोरोना जांच के नाम गर्भवती महिलाओं से छेड़छाड़, कंपाउंडर के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

Ads

कोरोना जांच के नाम गर्भवती महिलाओं से छेड़छाड़, कंपाउंडर के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

  •  
  • Publish Date - September 5, 2020 / 04:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

राजिम: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण और संक्रमितों की मौत के मामले में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके साथ कोरोना अस्पतालों और क्वारंटाइन सेंटरों में लापरवाही की खबरें भी सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला आज राजिम से सामने आया है, जहां गर्भवती महिला के साथ कोरोना जांच के नाम पर छेड़छाड़ हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कंपाउंडर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Read More: शहर के इस सुपर स्पेशलिटी प्राइवेट हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त करने नोटिस जारी, कोरोना मरीज का इलाज नहीं करने पर हुआ एक्शन

मिली जानकारी के अनुसार शहर की दो गर्भवती महिलाएं कोरोना जांच करवाने के लिए शहर के स्थानीय अस्पताल पहुंचीं थी। लेकिन अस्पताल में मौजूद मेडिकल स्टॉफ ने कोरोना जांच के नाम पर महिलाओं से छेड़छाड़ किया। मामले को लेकर महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: प्रधानमंत्री कन्या आयुष योजना के तहत सरकार हर बालिका को दे रही 2000 रुपए? जानिए क्या है सच