नाबालिग की हत्या का मामला, 200 से ज्यादा महिलाओं ने थाने का घेराव कर पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, लगाए आरोप

नाबालिग की हत्या का मामला, 200 से ज्यादा महिलाओं ने थाने का घेराव कर पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, लगाए आरोप

नाबालिग की हत्या का मामला, 200 से ज्यादा महिलाओं ने थाने का घेराव कर पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, लगाए आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: December 4, 2020 1:36 am IST

रायपुर। शहर में सामने आए नाबालिग लड़के की हत्या के मामले में बीती देर रात महिलाओं ने थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने टिकरापारा पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Read More News: मुठभेड़ में ढेर हुआ तीन लोगों की हत्या का मुख्य आरोपी, 5 पुलिसकर्मी भी हुए घायल

परिजनों और मोहल्लेवासियों ने थाने का घेराव किया। परिजनों की मांग थी कि पुलिस गोपी सागर को भी आरोपी बनाए। जबकि पुलिस का कहना था कि गोपी ने ही थाने में घटना की सूचना दी थी। गोपी सागर को घटनाक्रम की जानकारी भी थी। इसलिए उसे सरकारी गवाह बनाया गया है, हालांकि परिजन बातचीत से नाखुश हैं, उन्होंने अभी फिर से बैठक करने का मन बनाया है।

Read More News:   शराब के नशे में दूल्हे के दोस्तों ने कर दी ऐसी हरकत, दुल्हन ने तोड़ दी शादी, दूसरे दिन अन्य युवक के साथ लिए 7 फेरे

बता दें कि चार दिन पहले टिकरापारा में राहुल की मौत को लेकर पुलिस ने जावेद और जुबेर नाम के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाद में घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। इधर टीआई का कहना है कि परिजनों को कार्रवाई के बारे जानकारी दे दी गई है, उन्होंने जिन बिंदुओं को उठाया है, सबकी जांच करवाई जाएगी।

Read More News:  सीएम भूपेश बघेल बोले- ‘न्याय योजना’ से किसानों की अर्थव्यवस्था में हुआ सुधार, केंद्र सरकार भी इस योजना को करे लागू

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/aD71RYdHBJI” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में