सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह का बेतुका बयान, कहा- मधुमक्खियों से किसी ने बोला था क्या कि जाओ काट आओ?

सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह का बेतुका बयान, कहा- मधुमक्खियों से किसी ने बोला था क्या कि जाओ काट आओ?

सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह का बेतुका बयान, कहा- मधुमक्खियों से किसी ने बोला था क्या कि जाओ काट आओ?
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: November 1, 2019 9:55 am IST

भिंड: मध्यप्रदेश राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में राज्योत्सव मनाया जा रहा है। इसी तरह भिंड के एक स्कूल में भी राज्योत्सव का उत्सव मनाया जा रहा था, इसी दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, एक दर्जन से अधिक स्कूली छात्राएं घायल हो गई। वहीं, इस हमले को लेकर मीडिया से बात करते हुए मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने बेतुका बयान दिया है। गोविंद सिंह ने कहा है कि मधुमक्खियों से किसी ने बोला था क्या कि जाओ काट आओ?

Read More: Whatsapp के जरिए जासूसी पर प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीें- मानवाधिकार और राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन, सरकार जवाब दें

मिली जानकारी के अनुसार भिंड के स्कूल में राज्योत्सव का आयोजन किया गया था। इसी दौरान वहां मौजूद स्कूली छात्राओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले से 1 दर्जन से अधिक छात्राएं घायल हो गई। घायल छात्राओं को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद भी नेता मंत्री और कलेक्टर कार्यक्रम में मस्त रहे और न ही बच्चों का हालचाल पूछा न ही उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे।

Read More: रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद ​उप निरीक्षक को किया गया लाइन अटैच

वहीं, मीडिया से बात करते हुए सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने इस हादसे को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मधुमखियों से किसी ने बोला था क्या कि जाओ काट आओ? गोविंद सिंह ने आगे कहा, सरकार ने किसानों का 2 लाख तक कर्जमाफी करने का वादा किया था। कोई पेड़ तो नहीं है, जिसको झड़ा दें। 20 लाख किसानों का ऋण माफ किया गया है। बाढ़ के चलते प्रदेश में हालात चिंतालजनक थी, जिसके चलते कर्जमाफी में देरी हुई। पहली प्राथमिकता में बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देना है।

Read More: पूर्व सीएम ने कहा मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश न बनाए सरकार, सही काम में साथ गलत काम में करेंगे विरोध


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"