बायोमेट्रिक मशीन पर अटें​डेंस नहीं लगाने वालों पर सख्ती, 62 निगमकर्मियों को नौकरी से निकाला

बायोमेट्रिक मशीन पर अटें​डेंस नहीं लगाने वालों पर सख्ती, 62 निगमकर्मियों को नौकरी से निकाला

बायोमेट्रिक मशीन पर अटें​डेंस नहीं लगाने वालों पर सख्ती, 62 निगमकर्मियों को नौकरी से निकाला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: December 12, 2019 3:21 am IST

इंदौर: सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को बायोमेट्रिक मशीनों पर अटेंडेंस लगाना अनिवार्य कर दिया है। लेकिन लगातार कर्मचारी सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करते आ रहे हैं। अब सरकार ने बायोमेट्रिक मशीन पर अटें​डेंस नहीं लगाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती बरत रही है।बायोमेट्रिक मशीन पर अटें​डेंस नहीं लगाने वाले 62 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

Read More: 19वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्‍पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ आज, सीएम कमलनाथ करेंगे शुभारंभ

मिली जानकारी के अनुसार इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों को बायोमेट्रिक मशीन में अटें​डेंस लगाने का निर्देश जारी किया गया था। लेकिन कर्मचारी लगातार नियमों का उल्लंघन करते हुए मशीन में अटेंडेंस नहीं लगा रहे थे। बायोमेट्रिक मशीन में अटेंडेंस नहीं लगाने वाले 62 कर्मचारियों पर सख्ती बरतते हुए प्रशासन ने सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया है। बताया गया कि पिछले 1 माह से इन कर्मचारियों ने अटेंडेंस नहीं लगाया था।

Read More: काली माता वार्ड में बिगड़ सकता है भाजपा का सियासी गणित, संजय श्रीवास्तव के खिलाफ चुनावी मैदान में बागी कार्यकर्ता


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"