महेश चौधरी बनाए गए ग्वालियर के नए कमिश्नर, बीएम शर्मा होंगे राजस्व मंडल के सदस्य

Ads

महेश चौधरी बनाए गए ग्वालियर के नए कमिश्नर, बीएम शर्मा होंगे राजस्व मंडल के सदस्य

  •  
  • Publish Date - March 23, 2019 / 04:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

भोपाल: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जारी आचार संहिता के दौरान मध्य प्रदेश शासन ने शनिवार को एक बड़ा निर्णय लेते हुए ग्वालियर कमिश्नर बीएम शर्मा को हटा दिया है। उनके स्थान पर महेश चौधरी को ग्वालियर कमिश्नर का पदभार दिया गया है। वहीं, बीएम शर्मा को राजस्व मंडल ग्वालियर का सदस्य बनाया गया है।

Read More: 8 IPS अफसरों के तबादले, देखिए किसे कहां मिला नया पदभार

गौरतलब है कि शासन ने शनिवार देर शाम को 8 आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला आदेश जारी किया था। जारी सूची के अनुसार आईपीएस मकरंद देउस्कर को होशंगाबाद का आईजी बनाया गया है। इसी तरह आईपीएस संजय तिवारी और डॉ आशीष कुमार को इंदौर ग्रामीण के डीआईजी के पद पर पदस्थ किया गया है।

Read More: भाजपा ने मध्यप्रदेश के 15 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, 3 सांसदों का कटा टिकट

वहीं, आईपीएस केसी जैन को पुलिस मुख्यालय में आईजी बनाया गया है। आईपीएस जीके पाठक, केबी शर्मा और डीएस चौधरी को आईजी पुलिस मुख्यालय का पदभार सौपा गया है।