नक्सलियों को सताने लगा कोरोना का डर, संगठन के सदस्यों को दिखा रहे बाहर का रास्ता, जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिली महिला नक्सली

नक्सलियों को सताने लगा कोरोना का डर, संगठन के सदस्यों को दिखा रहे बाहर का रास्ता, जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिली महिला नक्सली

नक्सलियों को सताने लगा कोरोना का डर, संगठन के सदस्यों को दिखा रहे बाहर का रास्ता, जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिली महिला नक्सली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: June 18, 2020 10:41 am IST

बीजापुर: कोरोना संक्रमण को लेकर दुनिया के कई देशों में हड़कंप मचा हुआ है, हालांकि सरकार बचाव के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालात अब यहां चिंताजनक होते नजर आ रही है। वहीं, अब कोरोना का डर नक्सलियों को भी सताने लगा है। बताया जा रहा है कि कोरोना के डर से नक्सली संगठन में शामिल सदस्यों को बाहर निकाल रहे हैं। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान नक्सलियों ने प्रदेश के वनांचल क्षेत्रों में जमकर उत्पात मचाया है। हालांकि सुरक्षा जवानों ने उनके कई नापाक इरादों को नाकामयाब कर दिया।

Read More: 7 साल बैन के बाद फिर से चुने गए श्रीसंत, क्रिकेट एसोसिएशन का बड़ा फैसला

दरसअल 2010 से नक्सली संगठन में काम कर रही सावित्री ने संगठन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कोरोना के डर से नक्सली संगठन में शामिल सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। नक्सली कमांडर हिड़मा ने संगठन से सावित्री को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया है। बता दें कि पुलिस जवानों ने सर्चिंग के दौरान मोदकपाल थाना क्षेत्र के पेद्दाकवाली के जंगल से सावित्री को संदिग्ध अवस्था में बरामद किया है। इसके बाद सावित्री को क्वारंटाइन किया गया है।

Read More: विलक्षण हनुमान के पैर की पाताल तक नहीं मिलती थाह, बेहद चमत्कारी है यहां स्थापित प्रतिमा

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1864 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1099 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 753 लोगों का उपचार जारी है।

Read More: प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"