नक्सलियों का सेक्शन डिप्टी कमांडर सोड़ी देवा चढ़ा पुलिस के हत्थे, मिनपा सहित इन 7 बड़ी घटनाओं में था शामिल

नक्सलियों का सेक्शन डिप्टी कमांडर सोड़ी देवा चढ़ा पुलिस के हत्थे, मिनपा सहित इन 7 बड़ी घटनाओं में था शामिल

नक्सलियों का सेक्शन डिप्टी कमांडर सोड़ी देवा चढ़ा पुलिस के हत्थे, मिनपा सहित इन 7 बड़ी घटनाओं में था शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: April 24, 2021 10:24 am IST

सुकमाः तेलंगाना पुलिस के हाथों बड़ी सफलता लगी है। कोत्तागुड़म पुलिस की टीम ने शनिवार को नक्सलियों के सेक्शन डिप्टी कमांडर सोड़ी देवा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार नक्सली मिनपा सहित कई बड़े हमले में शामिल था। इस खबर की पुष्टि तेलंगाना भद्राद्री कोत्तागुड़म एसपी सुनील दत्त ने की है।

Read More: लॉकडाउन का दिखने लगा असर, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में घटा संक्रमण दर- मंत्री रविंद्र चौबे

मिली जानकारी के अनुसार नक्सली सोड़ी देवा लंबे समय से एक्टिव है और वह कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। बताया गया कि सोड़ी देवा सात बड़ी घटनाओं में शामिल था, जिनमें साल 2015 में हुए कोयलीबेड़ा, पखांजुर, साल 2016 में केसीकोड़ी, कोंडागांव, 2018 में केसीकोड़ी, 2020 में मिनपा, किस्टाराम (चिंतागुफा) और कोर्सेगुड़ा की घटना है।

Read More: कोलकाता के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी गांगुली का हार्ट अटैक से निधन, पिछले दिनों भी हुई थी सांस लेने में परेशानी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"