नया रिकार्ड, एनाकोंडा मालगाड़ी 177 बोगी को लेकर दौड़ी, 7 घंटे में पूरी की 220 किलोमीटर

Ads

नया रिकार्ड, एनाकोंडा मालगाड़ी 177 बोगी को लेकर दौड़ी, 7 घंटे में पूरी की 220 किलोमीटर

  •  
  • Publish Date - February 8, 2020 / 09:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

भिलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने पूरे भारतीय रेलवे में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दरअसल तीन माल गाड़ियों को एक साथ जोड़ते हुए ट्रिपल लॉन्ग हाल रैक (एनाकोंडा) को चलाया। इस लॉन्ग हॉल रैक में 3 लोकोमोटिव एक गार्ड के डब्बे के साथ करीब 177 वैगन को जोड़ा गया।

Read More News: फिल्म देखकर जब रोने लगे बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, वीडियो हो रहा …

लगभग 2 किलोमीटर लंबे इस गाड़ी को कोरबा पहुंचाया गया। ट्रेन ने 7 घंटे में 220 किलो मीटर की दूरी पूरी की। इस गुड्स ट्रेन को विधिवत एनाकोंडा नाम देकर रवाना किया गया। रेलवे के इतिहास में पहली बार एक लोको पायलट व एक सहायक लोको पायलट और गार्ड की सहायता से तीन माल गाड़ियों को एक साथ जोड़ कर चलाया गया।

Read More News: खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का बयान, बोले- बढ़ाई जाएगी धान खरीदी की अंत.

यह मालगाड़ी 59 नहीं 177 बोगी लेकर बीएमवाई से बिलासपुर पहुंची। रेलवे इसे खर्च में कटौती की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना रहा है। इस प्रयास से एक लोको पायलट से तीन रैक को एक स्थान से दूसरे स्थान भेजा जा सकेगा।

इसके साथ-साथ कम समय में अधिक रैक एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। जिससे अन्य माल गाडिय़ों के लिए रास्ता खाली हो सकेगा। रेलवे ने यह पहल सोमवार को बीएमवाय से की। ऐसा पहली बार, दो लोकोमोटिव चालू थे, लेकिन कोई लोको पायलट नहीं था।

Read More News: दिल्ली विधानसभा चुनाव: विवादित ट्वीट पर ​घिरे केजरीवाल, ‘महिलाएं अप..
एनाकोंडा गुड्स ट्रेन को लोको पायलट एनके सिंह और गार्ड रामस्वरूप सिंह ने सुरक्षित चलाकर दिखाया। अभी तक 3 गुड्स ट्रेन को जोडऩे के बाद तीन इंजन लगाया जाता था। तीनों में 3 लोको पायलट और 3 सहायक लोको पायलट समेत एक गार्ड होता था, लेकिन इस ट्रेन में इंजन तो तीन हैं, लेकिन इसमें एक लोको पायलट और एक असिस्टेंट लोको पायलट है। मुख्य इंजन को छोड़कर पीछे के दोनों लोकोमोटिव चालू थे, लेकिन उसमें ऑपरेशन के लिए लोको पायलट असिस्टेंट लोको पायलट की जरूरत नहीं थी।

Read More News: आदिवासियों को हिंदू बताने का मामला, सीएम कमलनाथ बोले- RSS का एक और …