नवनिर्वाचित सांसद बीडी शर्मा ने कहा- इस चुनाव में सामंतवाद, परिवारवाद और जातिवाद की हुई हार

Ads

नवनिर्वाचित सांसद बीडी शर्मा ने कहा- इस चुनाव में सामंतवाद, परिवारवाद और जातिवाद की हुई हार

  •  
  • Publish Date - May 28, 2019 / 09:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के खजुराहो से नवनिर्वाचित सांसद बीडी शर्मा ने कहा है कि इस चुनाव में सामंतवाद, परिवारवाद और जातिवाद की हार हुई, जनता ने राष्ट्रवाद को चुना है। इस बार चुनाव जनता ने ही लड़ा और चुनाव भी जनता जीती।

वहीं बसपा विधायक राम बाई के आरोप पर शर्मा ने कहा कि बीजेपी खरीद-फरोख्त का काम नहीं करती है। कमलनाथ सरकार अपने अंतर्कलह से ही गिर जाएगी। इससे पहले नवनिर्वाचित सांसद शर्मा ग्वालियर पहुंचे और घर पहुंचकर अपनी मां से आशीर्वाद लिया। पर्यटक स्थल खजुराहो को लेकर उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थल को और विकासशील करेंगे।

यह भी पढ़ें : अवैध उत्खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, फायरिंग में आरक्षक घायल.. देखिए 

उन्होंने पानी की बड़ी समस्या को सबसे गंभीर मानते हुए सबसे पहले पानी की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। सांसद शर्मा ने कांग्रेस की हार पर कहा कि जनता ने राजे-रजवाड़ों को जवाब दिया है। ग्वालियर में गंदे पानी की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि चंबल से पानी लाने के लिए प्रोजेक्ट लगभग पूरा हो चुका है। शहर की जनता को गंदे पानी से निजात जल्द मिलेगी।