जर्मनी: मर्ज़ ने ऐतिहासिक चुनावी हार के बाद भी सुधारों पर आगे बढ़ने का संकल्प जताया

Ads

जर्मनी: मर्ज़ ने ऐतिहासिक चुनावी हार के बाद भी सुधारों पर आगे बढ़ने का संकल्प जताया

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 01:06 AM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 01:06 AM IST

बर्लिन, 20 सितंबर (एपी) जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को रविवार को दो राज्यों में हुए चुनावों में करारा झटका लगा। इनमें एक चुनाव में उनकी पार्टी को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा।

हार के बावजूद मर्ज़ ने यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में संभावित रूप से कठिन सुधारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

सार्वजनिक प्रसारक एआरडी के अनुसार, मर्ज़ की मध्यमार्गी-दक्षिणपंथी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन का मेक्लेनबुर्ग-वोर्पोमर्न में महज पांच प्रतिशत वोट के साथ द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद किसी भी जर्मन राज्य में यह अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन होगा।

प्रवासन विरोधी और रूस के प्रति नरम रुख रखने वाली पार्टी ‘अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी’ ने रविवार को यहां बड़ी बढ़त हासिल की।

मर्ज़ ने अपनी पार्टी के प्रदर्शन को “आपदा” बताया, लेकिन अपनी सरकार के सुधार एजेंडे से पीछे हटने से इनकार किया।

छह सितंबर को पूर्वी जर्मनी के छोटे राज्य सैक्सोनी-आनहाल्ट में सीडीयू की एएफडी के हाथों हुई करारी हार के बाद से ही मर्ज़ की राजनीतिक स्थिति कमजोर हुई है।

एपी शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल