अब हर दिन 10 मामलों की होगी सुनवाई, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण जिला अदालत ने लिया फैसला

Ads

अब हर दिन 10 मामलों की होगी सुनवाई, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण जिला अदालत ने लिया फैसला

  •  
  • Publish Date - March 22, 2021 / 03:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

भोपाल। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण अब जिला कोर्ट में हर दिन सिर्फ 10 मामलों की सुनवाई होगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।

Read More News: पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित, इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक समेत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों को बंद

नए आदेश के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में काम होगा। वहीं कोर्ट में अब सुबह 11 बजे से 2 बजे तक काम होगा। इसके बाद बाद CJM एवं JMFC कोर्ट में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक काम होगा।

Read More News: चेंबर चुनाव में सीटों और मतदान के प्रतिशत के अंतर से बदला समीकरण, कम सीट के बावजूद जय व्यापार को मिला अधिक समर्थन

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। जिसके चलते जिला प्रशासन सख्ती बरत रही है। इंदौर और राजधानी भोपाल में संक्रमण के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। बढ़ते मामलों की वजह से सरकार की चिंता बढ़ गई है।

Read More News: रायपुर : चेंबर चुनाव के लिए 8 उपाध्यक्ष और 8 मंत्री पद की गिनती लगभग पूरी, जय व्यापार पैनल के सभी प्रत्याशियों को निर्णायक बढ़त