अब माना कोविड 19 अस्पताल में एडमिट नहीं किए जाएंगे कोरोना मरीज, जानिए क्या है मामला?

अब माना कोविड 19 अस्पताल में एडमिट नहीं किए जाएंगे कोरोना मरीज, जानिए क्या है मामला?

अब माना कोविड 19 अस्पताल में एडमिट नहीं किए जाएंगे कोरोना मरीज, जानिए क्या है मामला?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: June 19, 2020 4:03 pm IST

रायपुर: कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। दरअस लगातार स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद माना कोविड अस्पताल में मरीजों को एडमिट नहीं करने का फैसला लिया गया है। वहीं इसके साथ ही यहां तैनात डॉक्टरों सहित स्वास्थ्यकर्मियों को मेकाहारा में वापस बुलाया जा जाएगा। बता दें कि कोरोना संकट को देखते हुए सरकार ने माना में 100 बिस्तरों का कोविड 19 अस्पताल बनवाया था, फिलहाल यहां 30 कोरोना मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: सर्वदलीय बैठक के बाद पीएम मोदी का संबोधन, भारतमाता की तरफ आंख उठाने वालों को सेना ने सबक सिखाया ..देखिए

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 50 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 30 से अधिक अन्य विभाग के कर्मचारी कोरोना की जद में आ गए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में अब तक 2018 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की सख्या 703 हो गई है। वहीं, अब तक प्रदेश में 1305 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Read More: RTO उड़नदस्ता बनकर अवैध वसूली करते हुए 4 आरोपी गिरफ्तार, RTO विभाग में लगी गाड़ी का किया उपयोग


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"