अब रात 10 बजे तक ही खुली रहेंगी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

Ads

अब रात 10 बजे तक ही खुली रहेंगी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

  •  
  • Publish Date - December 6, 2020 / 03:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

इंदौर: देश के कई राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है। राज्यों के शहरों से रोजाना हजारों नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हो रही है, वहीं मृतकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालात को देखते हुए देश के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि इंदौर प्रशासन ने भी दुकानों के बंद होने के समय में बदलाव किया है।

Read More: सीएम भूपेश वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए, अर्पित की श्रद्धांजलि

मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण को देखते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने रविवार को क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि शहर में दुकानें और व्यवसायिक संस्थान अब रात 10 बजे तक ही खुली रहेंगी। रात 10 बजे के बाद दुकानें खुली रहने पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।

Read More: 17 लोगों को लगाया गया स्पुतनिक वी (कोरोना वायरस) टीका, भारत ने रुस से खरीदी है टीके की 10 करोड़ खुराक

बता दें कि मध्यप्रदेश में आज भी 1455 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 11 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कुल 214505 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 197777 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 13391 लोगों का उपचार जारी है। वहीं, कुल 3337 लोगों की अब तक कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।

Read More: कांग्रेस का किसानों के ‘भारत बंद’ को समर्थन, आठ दिसंबर को देशभर में करेगी प्रदर्शन