10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक माह के लिए स्थगित, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक माह के लिए स्थगित, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक माह के लिए स्थगित, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: April 26, 2021 5:54 pm IST

भोपालः कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को 1 माह के लिए स्थगित कर दिया है। वहीं, अन्य कक्षाओं को भी 1 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि परीक्षाएं 30 अप्रैल और 1 मई से होनी थी। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

Read More: चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ली प्रशासनिक अफसरों की बैठक, कहा- 7 दिनों के अंदर तोड़ना है कोरोना चेन

आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 12 हजार 686 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। दूसरी ओर 24 घंटे में 133 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं आज 11 हजार 612 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

Read More: गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम भूपेश बघेल को फोन कर एक मई से होने वाले टीकाकरण के संबंध में ली जानकारी

प्रदेश में नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 92 हजार 533 हो गई है। वहीं मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 5 हजार 221 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। प्रदेश में अब तक 5 लाख 11 हजार 990 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक 4 लाख 14 हजार 235 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ से लखनऊ जा रही आक्सीजन टैंकर अंबिकापुर के पास हुई ब्रेक डाउन, पिछले दो घंटे से जारी है सुधारने की कवायद


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"