मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 हजार 275, स्वस्थ हुए 6 हजार 114
मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 हजार 275, स्वस्थ हुए 6 हजार 114
भोपाल । मध्यप्रदेश में संक्रमण का आंकडा तेजी से बढ़ रहा है, प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 हजार 275 हो गई है। वहीं अब तक 401 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 6 हजार 114 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिसके बाद अब प्रदेश में अब 2 हजार 760 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना का हॉटस्पॉट बने इंदौर में संक्रमित मरीजों का आंकडा 3 हजार 722 पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें- स्कूल शिक्षा विभाग में 494 शिक्षकों के तबादलें, व्याख्याता..प्रधान पाठक.. शिक्षक और सहायक
यहां कोरोना से अब तक 153 मरीजों की मौत हुई है, इंदौर में 2 हजार 324 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। प्रदेश की राजधानी भोपाल में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के केस हैं, यहां अब तक 1 हजार 733 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें 1 हजार 119 मरीज कोरोना को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें- 8 जून से लोकसेवा केंद्र और आधार पंजीयन केंद्र खोलने की अनुमति, कलेक्टर ने जारी
प्रदेश में इंदौर और भोपाल के बाद कोरोना का सबसे ज्यादा केस उज्जैन में है, यहां अब तक 725 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि 558 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा बुरहानपुर में 332, नीमच में 311, जबलपुर में 272 और खंडवा में 260 कोरोना संक्रमण के केस मिल चुके हैं।

Facebook


