मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या,बीते 24 घंटों में 20 की मौत
मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या,बीते 24 घंटों में 20 की मौत
भोपाल। मध्यप्रदेश में संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 हजार 442 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 20 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 434 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 6 हजार 335 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिसके बाद अब प्रदेश में अब 2 हजार 646 एक्टिव केस हैं। मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वहीं रिकवरी रेट में भी इजाफा हुआ है।
ये भी पढ़ें- सियासी सरगर्मी के बीच डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा, जयभान सिंह पवैया से मुलाकात करने पहुंचे
प्रदेश में कोरोना का हॉटस्पॉट बने इंदौर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3 हजौर 749 पहुंच गया है, यहां कोरोना से अब तक 156 मरीजों की मौत हुई है, इंदौर में 2 हजार 390 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। प्रदेश की राजधानी भोपाल में अब तक 1 हजार 733 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें 1 हजार 249 मरीज कोरोना को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें- मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में 1 हजार के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, पिछले 24
प्रदेश में इंदौर और भोपाल के बाद कोरोना का सबसे ज्यादा केस उज्जैन में है, यहां अब तक 725 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि 579 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा बुरहानपुर में 332, नीमच में 338, जबलपुर में 272 और खंडवा में 264 कोरोना संक्रमण के केस मिल चुके हैं।

Facebook


