मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 हजार 971, स्वस्थ हुए 281

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 हजार 971, स्वस्थ हुए 281

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 हजार 971, स्वस्थ हुए 281
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: April 26, 2020 2:08 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नए मरीजों को मिलाकर संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1971 हो गई है। जबकि प्रदेश में अब तक 99 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है, हालांकि 281 लोग इलाज से ठीक भी हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें- जबलपुर में आज 16 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, अब यहां कुल मरीजों…

प्रदेश में सबसे ज्यादा केस इंदौर में है, यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1085 पहुंच गई है। वहीं जिले में 57 मौतें अब तक हो चुकी हैं। 107 मरीज इलाज से ठीक हुए हैं। जबलपुर में मरीजों की संख्या 59 हो गई है। जिले में 1 मरीज की मौत हो चुकी है, 6 लोग ठीक हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें-जानकारी छिपाने और लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले 31 के खिलाफ FIR दर्…

राजधानी भोपाल में अब तक 388 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इनमें से 9 लोगों की मौत हो चुकी है।  जबकि 104 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं। उज्जैन में 103 मरीजों में से 15 की मौत हुई है,5 लोग इलाज से ठीक हुए हैं।  खरगोन में 61 पॉजिटिव मरीजों में 6 की मौत हुई है, 7 इलाज से ठीक हुए हैं। देवास में 21 पॉजिटिव मरीजों में 6 की मौत हुई है। धार में 41 मरीजों में 1 की मौत हो चुकी है। खंडवा में 35 मरीजों में 1 की मौत हुई है। 8 लोग ठीक हो चुके हैं। बड़वानी में 7 मरीजों को डिस्चार्ज करने के बाद एब 17 एक्टिव केस हैं। यहां कुल 24 मरीज सामने आ चुके हैं।


लेखक के बारे में