लापरवाही की हद पार.. B-पॉजिटिव की जगह चढ़ा दिया O-पॉजिटिव ब्लड, जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला

Ads

लापरवाही की हद पार.. B-पॉजिटिव की जगह चढ़ा दिया O-पॉजिटिव ब्लड, जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला

  •  
  • Publish Date - June 23, 2021 / 08:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

शहडोल। हमेशा विवादों के घेरे में रहने वाले कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है । जहां उपचार के लिए भर्ती एक 55 वर्षीय महिला को बी पॉजीटिव खून चढ़ाने की जगह ओ पॉजिटिव खून चढ़ा दिया, जिससे महिला की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है।

Read More News: ज्योतिरादित्य सिंधिया कहां जा रहे हैं, किससे मिल रहे हैं? दौरे पर सभी की रहती है नजर

शहडोल की रहने वाली 55 वर्षीय चंद्रवती मिश्रा को बुखार और खून की कमी होने पर उपचार के लिए कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहा उनका उपचार जारी था। इस दौरान खून की कमी के चलते उन्हें डक्टरों ने खून चढ़ाने के सलाह दी।

Read More News: Viral Video: आशा और ऊषा कार्यकर्ताओं को देखकर चढ़ा मंत्रीजी का पारा, कहा- 24 घंटे में काम पर नहीं लौटे तो चली जाएगी नौकरी 

जिसके बाद अस्पताल में सभी तरह के परीक्षण के दौरान महिला का बी पॉजीटिव खून चढ़ाना था, लेकिन लापरवाह अस्पताल प्रबंधन के नुमाइंदों ने बी पॉजिटिव खून चढ़ाने की बजाय महिला को ओ-पॉजिटिव खून चढ़ा दिया। जिसके कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। महिला के शरीर मे अजीब तरह की कंपन शुरू हो गया। जिसे आनन फानन में आइसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां महिला जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/UYHSfxzzTpk” title=”YouTube video player” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe> 

Read More News: जिला अस्पताल के टेक्निशियन ने दो बार जांच के बाद बताया अलग-अलग ब्लड ग्रुप, परिजनों ने पूछा तो कही चांटा मारने की बात

मरीज चंद्रवती के पति ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं इस पूरे मामले में सीएमचो जानकारी नहीं होने की बात कही है। हालां​कि अब मामला संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की बात कह रहे हैं।

Read More News: मध्यप्रदेश की बेटी हंसाबेन राठौड़ हंगरी में आयोजित कुश्ती चैंपियनशिप में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व