तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 1 बच्चे की मौत, 10 घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 1 बच्चे की मौत, 10 घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 1 बच्चे की मौत, 10 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: December 10, 2019 5:06 am IST

रीवा: जिले के मनगवां थाना क्षेत्र से स्कूली वैन और ट्रक में टक्कर की खबर सामने आई है। हादसे में एक स्कूली छात्र की मौत हो गई और 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए। हादसे से घायल बच्चों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: प्रिंसिपल ने चौथी कक्षा की छात्रा का मुंह काला कर पूरे स्कूल में घुमाया, बच्चों से कहलवाए शेम-शेम

मिली जानकारी के अनुसार चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल की वैन रोजना की तरह आज भी बच्चों को घर से स्कूल ला रही थी। इसी दौरान रास्ते में मनगवां के पास सामने से आ रही एक ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 10 बच्चे घायल हो गए हैं।

Read More: झीरम घाटी मामले में हाईकोर्ट ने खारिज की SIT की याचिका, तीन अन्य गवाहों को शामिल करने लगाई थी गुहार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"