प्याज की कीमतों में फिर आई तेजी, बिक रहा 80 से 90 रुपए किलो

Ads

प्याज की कीमतों में फिर आई तेजी, बिक रहा 80 से 90 रुपए किलो

  •  
  • Publish Date - November 21, 2019 / 04:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

इंदौर। लगातार बारिश ने कनार्टक और महाराष्ट्र की प्याज फसल चौपट कर दी है। ऐसे में बाहरी प्याज की आवक पूरी तरह से मध्यप्रदेश में बंद हाे गई है। मालवा में फिलहाल बोवनी चल रही है,उसे बाजार में आने में कम से कम तीन महीने लगेंगे। इस बीच प्याज के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Read More News: 9वीं-11वीं और 10वीं-12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए समय सारणी जारी, जानिए कब से शुरू होगी परीक्षा

इंदौर मंडी में बुधवार को बेस्ट क्वालिटी का प्याज 6500 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल बिका और खेरची में प्याज 80 से 90 रुपए प्रति किलो बिकने लगा है। गुरुवार को भी ऐसा ही आलम देखने को मिला।

Read More News:शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले भूपेश कैबिनेट की अहम बैठ​क, अनुपूरक.

इंदौर की राजकुमार और चोइथराम मंडी में प्याज के जितने रंगों में अवेलेबल है। उतने ही उसके रेट भी अलग है। नए और पुराने प्याज के रेट अलग-अलग हैं। ऐसे में अलग-अलग जगहों से आने वाले प्याज की कीमतों में भी वेरिएशन है। रेट के वेरिएशन से कस्टमर कन्फ्यूज हो रहा है और प्याज महंगे लेने को मजबूर है।

Read More News:सीएम ने की राज्यपाल से मुलाकात, बीजेपी विधायक की सदस्यता बहाली पर च…

दुकानदार नासिक का नया प्याज, अलबर का पुराना प्याज और इंदौर का टेस्टी प्याज बता रहे हैं और उसी हिसाब से उनका रेट वसूल रहे हैं। अगले दो महीनों में प्याज की कीमत में उछाल आने की आशंका निरंतर जताई जा रहे है और मंडी में फिलहाल जो प्याज आ रहा है वह स्टॉक का है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/9ZPwOSw4tDE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>