छत्तीसगढ़ में पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा ‘न्याय योजना’ का लाभ, 7 अगस्त से 31 अक्टूबर त​क होगा पंजीयन

छत्तीसगढ़ में पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा 'न्याय योजना' का लाभ, 7 अगस्त से 31 अक्टूबर त​क होगा पंजीयन

छत्तीसगढ़ में पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा ‘न्याय योजना’ का लाभ, 7 अगस्त से 31 अक्टूबर त​क होगा पंजीयन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: August 10, 2020 1:23 pm IST

रायपुर: खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में किसानों को हित को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने यह तय किया है कि समर्थन मूल्य पर धान और मक्का खरीदने के लिए किसानों का पंजीयन कराया जाएगा। वहीं, पंजीकृत किसानों को ही न्याय योजना का लाभ मिलेगा। पंजीयन के लिए 7 अगस्त से 31 अक्टूबर का समय तय किया गया है।

Read More: एक और भाजपा नेता हुए कोरोना संक्रमित, सीएम शिवराज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कराई थी जांच

बैठक के दौरान यह भी फैसला लिया गया है कि पिछले साल की तुलना में अधिक धान खरीदी की जाएगी। साथ ही धान खरीदी केंद्रों को भी बढ़ाया जाएगा। बताया जा रहा है ​कि बैठक के दौरान धान खरीदी के अलवा कस्टम मिलिंग नीति, अगले खरीफ वर्ष की धान खरीदी और खरीफ फसल की कस्टम मिलिंग नीति के संबंध में भी चर्चा हुई। इस दौरान मंत्री भगत के साथ मंत्रिमंडलीय उप समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Read More: कोरोना काल में बिगड़ रही नगरीय निकायों की माली हालत, न जनता से मिला टैक्स न सरकार से मिली राहत, ठप हुए जरूरी काम!


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"