BJP सांसद की दो टूक- वैक्सीन नहीं बनती तब भी विपक्ष को दर्द होता

Ads

BJP सांसद की दो टूक- वैक्सीन नहीं बनती तब भी विपक्ष को दर्द होता

  •  
  • Publish Date - January 18, 2021 / 08:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

जबलपुर । BJP सांसद राकेश सिंह ने वैक्सीन मुद्दे पर विपक्ष की आपत्तियों खारिज किया है। राकेश सिंह ने कहा कि देश नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। हमें अपने देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है । वैज्ञानिकों ने कम समय में कोरोना वैक्सीन तैयार की है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में गज’राज’ ! हाथियों के आने से क्या बदला ? देखें ये रिपोर्ट

विपक्ष पर हमला बोलते हुए BJP सांसद राकेश सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास कोई काम नहीं है,और ना ही कोई मुद्दे हैं। विपक्ष विरोध के लिए ही विरोध करता है ।

ये भी पढ़ें- CM भूपेश बघेल का असम दौरा, राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

BJP सांसद राकेश सिंह ने कहा कि वैक्सीन बन गई है, वैक्सीन लगने लगी है, इस पर भी विपक्ष को तकलीफ है । वैक्सीन नहीं बनती तब भी विपक्ष को दर्द होता ।