दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदाता जागरूकता शिविर, मतदान करने के लिए दिलाई शपथ

Ads

दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदाता जागरूकता शिविर, मतदान करने के लिए दिलाई शपथ

  •  
  • Publish Date - March 27, 2019 / 01:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

जांजगीर-चांपा। लोकसभा चुनाव में दिव्यांगों को मतदान को जागरुक करने के लिए एवं 2019 लोकसभा चुनाव में ज्यादा-ज्यादा उम्मीदवारों को मतदान करने के लिए जांजगीर के कचहरी चौक स्थित सांस्कृतिक भवन में दिव्यांग और तृतीय लिंग समुदाय के मतदाताओं के लिए मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

ये भी पढ़ें:Watch Video: ट्विटर पर मचा बवाल जब केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राहुल 

जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार ने मतदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सतत् प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सभी मतदान केन्द्रों में रैम्प, व्हील चेयर समेत कई प्रकार की व्यवस्था की गई है। इसीप्रकार दृष्टि बाधित मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि में डमी मतपत्र और मूकबधिर मतदाताओं के लिए सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण मतदान दलों को दिया गया है।

ये भी पढ़ें:खुली सरकार के विकास के दावों की पोल, यहां झोपड़ी में संचालित होता है स्कूल

इसके साथ ही मतदाताओं को घर से मतदान केन्द्र तक लाने के लिए वाहनों का भी इंतजाम किया गया है। खास बात ये है कि दिव्यांगों को प्रोत्साहित करने के लिए जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के एक-एक मतदान केन्द्र का संचालन दिव्यांग मतदान दल द्वारा किया जाएगा। इन केन्द्रों के मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी समेत सभी सदस्य दिव्यांग होंगे।