Delhi Government Decision: पूर्व सीएम के आधिकारिक आवास को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सरकारी बंगले में बनेगी ये चीजें, विदेशी मेहमानों के लिए होगा आकर्षण का केंद्र

Ads

Delhi Government Decision: रेखा गुप्ता सरकार ने पूर्व सीएम केजरीवाल के आधिकारिक आवास को लेकर एक बड़ा फैसला किया है।

  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 05:16 PM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 05:19 PM IST

Delhi Government Decision/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • दिल्ली सरकार ने पूर्व सीएम केजरीवाल के आधिकारिक आवास को लेकर एक बड़ा फैसला किया है।
  • दिल्ली सरकार शीशमहल को स्टेट गेस्ट हाउस और अत्याधुनिक कल्चरल सेंटर के रूप में विकसित करेगी।
  • शीशमहल में सरकारी मेहमानों के लिए स्थायी सुविधा का इंतजाम किया जाएगा।

Delhi Government Decision: नई दिल्ली: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित 6-फ्लैगस्टाफ रोड पर मौजूद आधिकारिक आवास को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। इस फैसले की जानकारी सामने आते ही हर तरफ चर्चा शुरू हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि, दिल्ली सरकार पूर्व सीएम केजरीवाल के इस आधिकारिक आवास को स्टेट गेस्ट हाउस और अत्याधुनिक कल्चरल सेंटर के रूप में विकसित करेगी।

सरकार ने पूरी की तैयारी

दरअसल, बीजेपी सरकार दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस आवास को शीशमहल कहती है। अब इसी आवास में दिल्ली सरकार वीवीआईपी मेहमानों की मेजबानी करेगी। इसे लेकर सरकार ने पूरा प्लान तैयार किया है। यहां सरकारी मेहमानों के लिए स्थायी सुविधा का इंतजाम किया जाएगा। (Delhi Government Decision) देश-विदेश से यहां आने वाले सरकारी प्रतिनिधिमंडलों, विशिष्ट अतिथियों और उच्चस्तरीय अधिकारियों के ठहरने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस गेस्ट हाउस तैयार किया जाएगा। इसे स्टेट गेस्ट हाउस और अत्याधुनिक कल्चरल सेंटर के रूप में तैयार किया जाएगा।

बता दें कि, 2024 में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ अक्टूबर 2024 में 6 फ्लैगस्टाफ मार्ग (सिविल लाइंस स्थित) बंगले से बाहर चले गए थे।

बड़ा चुनावी मुद्दा बना था ‘शीशमहल’

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ‘शीशमहल’ बड़ा चुनावी मुद्दा बना था। बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए करोड़ों रुपये खर्च करके अपना ‘शीशमहल’ बनवाया है। बीजेपी ने दावा किया था कि इस कथित शीशमहल में 4.5 करोड़ के पर्दे लगाए गए हैं। बाथरूम में 15 करोड़ की वॉटर सप्लाई और सेनेटरी फिटिंग करवाई गई है।

सीएम ने किया था बंगले में रहने से इनकार

Delhi Government Decision: चुनाव में जीत के बाद जब रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री बनी थीं तो उन्होंने कहा था कि वह उस बंगले में नहीं रहेंगीं, जहां केजरीवाल रहते थे। इसके बाद रेखा गुप्ता को दूसरा बंगला अलॉट किया गया था।

इन्हें भी पढ़ें:-