Karnataka Crime News: बस स्टैंड पर खड़ी थी नाबालिग छात्रा, अचानक पहुंचे युवक ने दिन दहाड़े कर दिया कांड, देखते रहे लोग  

Ads

Karnataka Crime News: बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही एक नाबालिग छात्रा पर एक 28 साल के युवक ने चाकू से हमला कर दिया।

  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 03:40 PM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 03:44 PM IST

Karnataka Crime News|| Image- Symbolic File

HIGHLIGHTS
  • दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल तालुक में नाबालिग छात्रा की हत्या।
  • युवक ने नाबालिग छात्रा पर चाक़ू से कई बार किए वार।
  • पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Karnataka Crime News: मंगलुरु: दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल तालुक में सोमवार को एक बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही एक नाबालिग छात्रा पर एक 28 साल के युवक ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बंतवाल ग्रामीण पुलिस थाना अंतर्गत मोंटीमारू पडपु बस स्टॉप पर घटी। आरोपी की पहचान जव्वार (28) के रूप में की गई है जो बस स्टॉप के पास किराने की दुकान चलाता है।

कॉलेज जानें के लिए इंतजार कर रही छात्रा

पुलिस ने कहा कि छात्रा कॉलेज जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, तभी आरोपी ने कथित तौर पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। बस स्टॉप पर खड़े अन्य यात्रियों ने शोर मचाया जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। घायल छात्रा को मंगलुरु में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। (Karnataka Crime News) पुलिसकर्मियों ने इस घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद घटनास्थल का दौरा किया, प्रारंभिक निरीक्षण किया और अस्पताल में पीड़िता का बयान दर्ज किया।

पुलिस ने शुरू की जांच

Karnataka Crime News: पुलिस ने कहा कि इस हमले के पीछे की मंशा अभी पता नहीं चली है और जांच के दौरान इसका पता चल सकेगा। पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-