Pune and Mumbai Heavy Rainfall | Image- IBC24 News File
मुंबई: मुंबई-पुणे और इस शहरों के आस-पास के इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। मूसलाधार वर्षा के चलते के आज महाराष्ट्र विधान परिषद की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। (Pune and Mumbai Heavy Rainfall Red Alert) ऊपरी सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि मुंबई और पास के पालघर और रायगढ़ जिलों में रिकॉर्ड बारिश हुई है और पिछले तीन-चार दिनों में वर्ष जनित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इस बीच मुंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को आश्वासन दिया कि महानगर और आसपास के जिलों में हो रही भारी बारिश के कारण यदि वकील अदालत नहीं पहुंच पाते हैं, तो उनकी अनुपस्थिति की वजह से किसी भी मामले में कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं किया जाएगा।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवींद्र घुगे ने वकील संघों को आश्वस्त किया कि बारिश के कारण सोमवार को उनकी अनुपस्थिति की वजह से किसी भी मामले में कोई प्रतिकूल आदेश या याचिका खारिज करने का आदेश पारित नहीं किया जाएगा। (Pune and Mumbai Heavy Rainfall) अदालत ने यह भी कहा कि मुंबई उच्च न्यायालय की सभी पीठें इस आश्वासन का पालन करेंगी।
महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और कई स्थानों पर हुए भूस्खलन के कारण पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे और पुराने मुंबई-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने दोनों मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। वहीं, रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं और कई ट्रेनों को रद्द या परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। प्रशासन और बचाव एजेंसियां प्रभावित इलाकों में हालात पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है।
🚨 Viral visuals from the Food Mall on the Mumbai-Pune Expressway show severe waterlogging, with people wading through knee-deep water. Rescue teams used lifeboats to evacuate stranded people and even animals as heavy rainfall continued to impact the… pic.twitter.com/XTuq5KOq4W
— NewsDotz (@NewsDotz) July 6, 2026
#BREAKING: Multiple vehicles have been stranded on the Mumbai–Pune Expressway for the past several hours as heavy rainfall and traffic disruptions continue to affect the route. pic.twitter.com/HB06u9JmMF
— upuknews (@upuknews1) July 6, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। (Pune and Mumbai Heavy Rainfall) आईएमडी ने आगाह किया कि अत्यधिक बारिश के कारण निचले और शहरी इलाकों में जलभराव तथा अचानक बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। रविवार को मुंबई के मानखुर्द इलाके में भारी बारिश के बाद एक चॉल के ढहने से छह लोगों की मौत हो गई थी।
महाराष्ट्र: भारी बारिश के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराना राजमार्ग पूरी तरह बंद
उप्र : मुरादाबाद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से निजी विश्वविद्यालय के दो छात्रों की मौत
उप्र : कौशांबी में संदिग्ध विषाक्त पदार्थ खाने से महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौत
शॉटगन विश्व कप: भवतेग और मैराज ने प्रभावित किया, लेकिन बड़े स्कोर के कारण पीछे रहे
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम इंग्लैंड को हराकर सातवीं बार टी20 विश्व कप चैंपियन बनी