संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को मकर संक्रांति पर तौला गया तिल के लड्डुओं से, दी बधाई, उड़ाए पतंग

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को मकर संक्रांति पर तौला गया तिल के लड्डुओं से, दी बधाई, उड़ाए पतंग

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को मकर संक्रांति पर तौला गया तिल के लड्डुओं से, दी बधाई, उड़ाए पतंग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: January 14, 2021 2:35 pm IST

रायपुरः शासन में संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर राजधानी के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर विभिन्न समाजों के साथ मकर संक्रांति का पर्व उनके रीती रिवाज से मनाया। इस बीच विकास उपाध्याय को कई संगठनों ने तिल के लड्डू के तराजू में तौला, तो पतंग उड़ाकर क्षेत्रवासियों के साथ उमंग माहौल में समय बिताया।

Read More: केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात, अब इन कर्मचारियों को भी मिलेगा पीएफ, ग्रेच्युटी और पेंशन का लाभ

विकास उपाध्याय आज मकर संक्रांति के पर्व को विशेष रूप से राजधानी सहित क्षेत्रवासियों के साथ पूरे श्रद्धा के साथ मनाया। विकास उपाध्याय ने कहा कि मकर संक्रांति एक ऐसा पर्व है, जिस दिन किये गए काम अनंत गुना फल देते हैं। इसे दान पुण्य और देवताओं का दिन कहा जाता है। आज के दिन सूर्यदेव अपने पुत्र शनि के घर आते हैं और उन्होंने कहा मैं पुत्रवत् आप सभी आम जनों के बीच हूँ। उन्होंने कहा, कर्म ही पूजा है और सभी को बहुत-बहुत बधाई दी। आज विधायक विकास उपाध्याय कई कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर अनेक समाजों के रीती रिवाज के साथ मकर संक्रांति के पर्व को पूरे श्रद्धा के साथ मनाया। सबसे पहले विकास उपाध्याय आज पं. ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड के डूमरतालाब में नवनिर्मित स्वागत द्वार का उद्घाटन कर आज के पर्व की शुरूआत की। इसके पश्चात् शारदा चैंक में आयोजित युवाओं द्वारा विकास उपाध्याय को तिल के लड्डू से तौला गया एवं तिल के लड्डू को आमजनों में प्रसाद स्वरूप बांटा गया।

Read More: खुलेआम हो रहा देह व्यापार का संचालन, पैसों ने बंद कर रखा है पुलिस का मुंह! वायरल हुआ स्पा सेंटर के मालिक और DSP का ऑडियो

विधायक विकास उपाध्याय इसके पश्चात् भैंसथान में आयोजित पतंग उड़ाने के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जहाँ काफी संख्या में लोगों ने उमंग के माहौल में पतंग उड़ाया। तेलुगु समाज द्वारा आयोजित पोंगल मिलन समारोह में सम्मिलित होकर समाज के लोगों के साथ पारिवारिक माहौल में उनके रीती रिवाज के साथ समय बिताया। इसके पश्चात् टाटीबंध में केरला समाज के लोगों द्वारा विशेष रूप से आयोजित मकर संक्रांति के पर्व जहाँ एक लाख दिये जलाकर पूरे क्षेत्र को प्रकाशित कर समाज के लोगों ने यह संदेश दिया कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विकास उपाध्याय के नेतृत्व में हमेशा प्रकाशवान रहे।

Read More: सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए क्या है आज प्रति 10 ग्राम Gold का भाव

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"