कोरोना से जंग जीतकर घर लौट रहे लोगों का संगीत की धुन और पुष्प वर्षा के साथ हुई विदाई

कोरोना से जंग जीतकर घर लौट रहे लोगों का संगीत की धुन और पुष्प वर्षा के साथ हुई विदाई

कोरोना से जंग जीतकर घर लौट रहे लोगों का संगीत की धुन और पुष्प वर्षा के साथ हुई विदाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: April 30, 2021 6:40 pm IST

राजनांदगांव: जिले के सोमनी स्थित संस्कारधानी कोविड केयर सेंटर में मरीजों के संक्रमण से मुक्त होने पर संगीत की धुन और पुष्प वर्षा कर घर के लिए विदा किया गया। सोमनी में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए जनप्रतिनिधि शाहिद भाई की पहल पर सोमनी क्षेत्र के उद्योगपतियों, माहेश्वरी पंचायत और चेंबर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव के विशेष सहयोग से शुरू किया गया है।

Read More: कोरोना मरीज की मौत के बाद बदल दी लाश, श्मशान से वापस लेकर पहुंचे परिजन, अस्पताल प्रबंधन ने कहा- गलती हो गई

20 अप्रैल से शुरू हुई इस संस्था से स्वस्थ होकर जाने वाले 7 लोगों को पारंपरिक संगीत और गुलाब की पंखुड़ियों के छिड़काव के साथ विदाई दी गई। सेंटर के संचालक शाहिद भाई ने बताया कि कोरोना के दूसरे दौर में प्रदेश सहित जिले के संक्रमित और अस्पतालों में जगह नहीं मिलने के कारण हो रही परेशानियों को देखते हुए उन्हें राहत दिलाने के उद्देश्य से संस्कारधानी कोविड सेंटर की शुरुआत की गई है, जिसमें ऑक्सीजन बेड और सामान्य बेड की व्यवस्था है।

Read More: संकट की बेला…चिट्ठियों का रेला! आपदा के इस दौर में छत्तीसगढ़ की जनता को कितना हो रहा फायदा?


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"