Police arrested former MLA Balaghat : पुलिस के हत्थे चढ़ा पूर्व विधायक, बीजेपी ने लगाया है ब्लैकमेलिंग कर रिश्वत मांगने का आरोप
Police arrested former MLA Balaghat : पुलिस के हत्थे चढ़ा पूर्व विधायक, बीजेपी ने लगाया है ब्लैकमेलिंग कर रिश्वत मांगने का आरोप
Police arrested former MLA Balaghat : बालाघाट। ब्लैकमेलिंग कर रिश्वत मांगने के आरोप में पुलिस ने पूर्व विधायक किशोर समरीते को गिरफ्तार किया है। विधायक के ठिकाने के बारे में पता चलते ही भरवेली पुलिस ने दबिश देकर किशोर समरीते को दबोचा है।
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता और रेत कारोबारी ने लांजी के पूर्व विधायक किशोर समरीते के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एफआईआर में ब्लैकमेलिंग कर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। केस दर्ज होने के बाद से किशोर समरीते फरार था।
पतासाजी में जुटी पुलिस को भोपाल में छुपे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद दबिश देकर विधायक को गिरफ्तार किया है। भोपाल से गिरफ्तार कर पुलिस बालाघाट लेकर आई। भरवेली थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर रही है।
Read More: यहां हुए बम धमाके में 7 लोगों की मौत, मिनीवैन को निशाना बनाकर किया हमला

Facebook


