कोरोना का कहर: हफ्ते में 5 दिन खुलेगा पुलिस मुख्यालय, सिंधिया ने की मास्क पहनने और दो गज दूरी बनाने की अपील

कोरोना का कहर: हफ्ते में 5 दिन खुलेगा पुलिस मुख्यालय, सिंधिया ने की मास्क पहनने और दो गज दूरी बनाने की अपील

कोरोना का कहर: हफ्ते में 5 दिन खुलेगा पुलिस मुख्यालय, सिंधिया ने की मास्क पहनने और दो गज दूरी बनाने की अपील
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: April 12, 2021 8:12 am IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना की दूसरी लहर ने प्रदेश में कोहराम मचा दिया है। हर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार के तमाम कोशिशों के बाद भी संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आ रहा है।

Read More News: इनडोर स्टेडियम में 300 बेड वाले कोविड केयर सेंटर की शुरुआत आज, CM भूपेश

बता दें कि प्रदेश में आम नागरिकों के साथ-साथ कोरोना की ड्यूटी में लगे प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस भी तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। ​इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय को अब हफ्ते में 5 दिन खुलने का फैसला लिया है। PHQ की प्रशासन शाखा ने आदेश जारी किया है।

Read More News: समाजसेविका गुणवती बघेल के शव को लेकर बड़ी लापरवाही, 5 दिन..

राज्यसभा सांसद सिंधिया ने की अपील

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर लोगों से अपील की है। सिंधिया ने लोगों से मास्क लगाने, दो गज दूरी बना कर हमेशा रहने की अपील की है। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर सिंधिया ने आगे कहा कि आप सभी से मेरा पारिवारिक रिश्ता है। लोगों को अपनी जिमेदारी समझनी होगी। टीका उत्सव के दौरान टीकाकरण करवाने की भी अपील की।

Read More News: कोरोना से पीड़ित बीजेपी के पूर्व विधायक की मौत, संक्रमित होने के बाद चल रहा था इलाज

 


लेखक के बारे में