निर्दोष शख्स को पुलिस विभाग ने बना दिया फरार आरोपी, 5000 रुपए इनाम का ऐलान कर जारी किया प्रेस नोट

निर्दोष शख्स को पुलिस विभाग ने बना दिया फरार आरोपी, 5000 रुपए इनाम का ऐलान कर जारी किया प्रेस नोट

निर्दोष शख्स को पुलिस विभाग ने बना दिया फरार आरोपी, 5000 रुपए इनाम का ऐलान कर जारी किया प्रेस नोट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: August 14, 2020 6:07 pm IST

ग्वालियर: शहर के बहोड़ापुर थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल थाना पुलिस ने एक निर्दोष व्यक्ति को चिटफंड मामले का फरार आरोपी बना दिया है। हद तो तब हो गई, जब पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के नाम से इनाम का ऐलान कर दिया और सोशल मीडिया पर प्रेस नोट जारी कर दिया। सोशल मीडिया पर प्रेस नोट के वायरल होते ही हड़कंप मच गया।

Read More: स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए कई जिलों के डिप्टी और अपर कलेक्टर

वहीं, जब मामला एसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने प्रेस नोट जारी करने वाले उप निरीक्षक दिनेश राजपूत को तत्काल सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है।

Read More: राज्य वक्फ बोर्ड ने मैयत दफनाने के संबंध में जारी किया निर्देश, कोरोना से मौत होने पर भी लाश को दफनाने की अनुमति

मिली जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर थाना पुलिस ने गुरुवार को चिटफंड मामले के आरोपी पर इनाम का ऐलान करते हुए प्रेस नोट जारी किया। लेकिन गलती से पुलिस ने प्रेस नोट में इनामी आरोपी के बजाए निर्दोष शख्स की तस्वीर लगा दी और प्रेस नोट सोशल मीडिया पर जारी कर दी। इसके बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया।

Read More: यहां मिनटों में पता चल जाता है गर्भ में पल रहा बच्चा लड़का है या लड़की, नहीं खर्च करना पड़ता एक भी रुपए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"