23 गायें ट्रक से बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर

Ads

23 गायें ट्रक से बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर

  •  
  • Publish Date - November 26, 2019 / 03:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

राजिम: जिले के आरंग थाना क्षेत्र से गोतस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तड़के 4 बजे दबिश देकर मालीडीह से 23 गायें बरामद की है। वहीं, पुलिस को आता देख ड्राइवर और अन्य लोग मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और उसके मालिक की पतासाजी की जा रही है।

Read More: हनी ट्रैप केस में ईडी ने दी दखल, ‘हसीनाओं’ के विदेश यात्राओं की जानकारी मांगी

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 4 बजे आरंग थाना पुलिस को इलाके के मालीडीह गांव में गोतस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने खरोरा-आरंग मार्ग पर स्थित गांव मालीडीह में दबिश देकर 23 गायें बरामद की है। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि इन गायों को किस उद्देश्य से और कहां ले जाया जा रहा था।

Read More: हाईकोर्ट ने पर्यावरण विभाग और निगम से पूछा- कचरे से होने वाले प्रदूषण व बीमारी से लोगों को कैसे बचाएंगे?