क्वारंटाइन सेंटर से फरार हुआ युवक, मची अफरातफरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

क्वारंटाइन सेंटर से फरार हुआ युवक, मची अफरातफरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

क्वारंटाइन सेंटर से फरार हुआ युवक, मची अफरातफरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: May 22, 2020 1:02 pm IST

महासमुंद: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं, यहां रोजाना नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच प्रदेश के महासमुंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि एक युवक क्वारंटाइन सेंटर से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है।

Read Mroe: लॉकडाउन में विदेश में फंसे OSE कार्डधारकों की होगी वतन वापसी, गृह मंत्रालय ने वीजा और यात्रा पाबंदियों में दी ढील

मिली जानकारी के अनुसार मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक को टेढीनारा गांव के क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किया गया था, लेकिन 20 मई को वह युवक सेंटर से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया ​है।

Read More: पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज की बेटी ने चुपके से किया ये काम, जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

बता दें कि इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या फिर से बढ़कर 89 हो गई है। वही राहत की बात यह है कि कोरोना से अब तक 62 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

Read More: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर बोले स्वास्थ्य मंत्री, जल्द होगा नए जोन का निर्धारण, दुकानों के समय में भी हो सकता है बदलाव


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"